411 REFERENCE · Wikipedia
अभय सिंह चौटाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अभय सिंह चौटाला हरियाणा विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अक्तूबर 2014 ऐलनाबाद से हरियाणा विधान सभा के मेंबर दिसंबर 2009 भारतीय भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के दसवें अध्यक्ष 5 दिसंबर 2012 9 फरवरी 2014 विजय कुमार मल्होत्रा (अस्थायी अध्यक्ष) नारायणन रामचंद्रन 14 फरवरी 1963 चौटाला , पंजाब , भारत
(अब हरियाणा, भारत में ) भारतीय इंडियन नेशनल लोक दल कांता चौटाला ओम प्रकाश चौटाला स्नेह लता चौटाला करण व अर्जुन सिरसा, हरियाणा, भारत पिता श्री ओम प्रकाश चौटाला माता श्रीमति स्नेह लता चौटाला अन्य रिश्ते (दादा) चौधरी देवी लाल,
(भाई) अजय सिंह चौटाला
अभय सिंह चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव हैं। अभय चौटाला हरियाणा ऐलनाबाद से लगातार 4 बार विधायक चुने गए थे। वे पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल के पौत्र व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ओम प्रकाश चौटाला के पुत्र हैं। ऐलनाबाद इनेलो का अभेद किला जहां 2000 से लगातार कोई नहीं हरा पाया, जानें राजनीतिक इतिहास https://www.nayaharyana.com/2023/12/ellenabad-assembly-constituency-history-7-time-inld-win.html nayaharyana.com 13 Dec 2023 2 मार्च 2024 https://web.archive.org/web/20240302194849/https://www.nayaharyana.com/2023/12/ellenabad-assembly-constituency-history-7-time-inld-win.html dead
शुरूआती जीवन व शिक्षा
सिरसा में चौटाला परिवार में जन्मे अभय सिंह चौटाला ने पढ़ाई एसएम हिन्दू सीनियर सैकंडरी स्कूल सोनीपत से की। स्नातक डिग्री हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बेचलर ऑफ आर्टस ( BA) की डिग्री प्राप्त की। राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशीप खेल में अभय चौटाला ने राज्य को 8 बार पहुंचाया और कईं मेडल प्रदेश के लिए जीते।
राजनैतिक जीवन
यूं तो अभय सिंह चौटाला का राजनैतिक जीवन स्कूली दिनों से ही शुरू हो गया था लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत चौटाला गांव से पंचायत चुनाव के दौरान बतौर एक अवधि के लिए उप सरपंच की सीट जीत कर हुई। अभय चौटाला तब सुर्खियों में आए जब साल 2000 में उन्होंने हरियाणा की रोड़ी से आईएनएलडी की टिकट पर जीत हासिल की, वह भी रिकार्ड दर्ज वोटों के साथ। इसी दौरान अभय चौटाला ने अपना वादा पूरा करते हुए यहां इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाया। जिसका निर्माण पणीवाला मोटा में जननायक देवी लाल चौटाला के नाम से किया गया। साल 2005 में वे सिरसा जिला पंचायत के प्रेसीडेंट चुने गए और फिलहाल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साल 2009 में आप ने बाय इलेक्शन के दौरान एलनाबाद से राज्य सीट को जीता। 2014 को फिर से एमएलए चुने गए और विधानसभा में बतौर विपक्ष नेता नियुक्त हुए। साल 2014 लोकसभा चुनावों में आपने आईएनएलडी को जीत की और अग्रसर करते हुए मोदी लहर को चुनौती देते हुए अपनी पार्टी से दो मेंबरों को केंद्र में बतौर एमपी भेजा। अभय सिंह चौटाला 2019 में एक मात्र इनेलो के विधायक बने। उन्होंने ऐलनाबाद से चुनाव जीता। अभय चौटाला हरियाणा में अब हरियाणा परिवर्तन यात्रा के लिए जाने जाते है। अभय चौटाला की यात्रा को पूरे हुए 70 दिन, लोगों की बढ़ी इनेलो में दिलचस्पी https://thenewsrepair.com/2023/04/haryana-parivartan-yatra-इनेलो-में-हुई-बंपर-ज्व/ thenewsrepair.com 9 May 2023अगस्त 2026 InternetArchiveBot उनकी ये यात्रा प्रदेश में लगातार परिवर्तन ला रही है।
खेल जगत में उत्थान
अभय चौटाला को हरियाणा में खेल जगत को एक नया मुकाम देने के लिए श्रेय दिया जाता है। इनके द्वारा दी गई खेल पॉलिसी की वजह से खेल जगत में उन्नति आई। इस पॉलिसी के तहत खिलाडि़यों को शिक्षा संस्थानों में व सरकारी नौकरियों के दौरान स्पोटर्स कोटे के तहत रिर्जवेशन देने का प्रावधान दिया गया। इसी पॉलिसी की कारण खिलाडि़यों को अच्छी डाइट के साथ साथ अंर्तराष्ट्रीय खेल मेडल विजेताओं के लिए राजकीय सम्मान के साथ साथ उपहार देने का प्रावधान दिया गया। अभय चौटाला ने ही राज्य में रूरल स्टेडियम व कोचिंग संस्थानों की शुरुआत की। अभय चौटाला कईं सम्मानित खेल संस्थानों में बतौर सम्मानिय पदों पर विराजमान हैं।
खेल संस्थानों में निम्न पदों पर विराजमान रहे
+पदसंस्थानसालअध्यक्षहरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन 2016 से अभी तक
1999 से 2012 व
1991 से 1995 अध्यक्षहरियाणा स्टेट एथलेटिक एसोसिएशन 2013 से अभी तक
1996 से 2008अध्यक्ष हरियाणा स्टेट बॉक्सिंगएसोसिएशन2000 से अभी तकचेयरमैनइंडियन अमैच्योर बॉक्सिंग फैडरेशन2012 से 2016पैट्रन इन चीफ आल इंडिया टग आफ वारफैडरेशन2008 से 2014अध्यक्षइंडियन ओलंपिक एसोसिएशन2012 से 2014अध्यक्षइंडियन बॉक्सिंग फैडरेशन2001 से 2012शेफ दे मिशनइंडियन कोंटिजेंट, गुआनज्याऊ एशियनगेम्ज 2010मेंबरमेंबर आर्गनाइजिंग कमेटी कॉमनवैल्थ गेम्ज 2010 दिल्ली 2010उपाध्यक्षएशियन बॉक्सिंग फैडरेशन2004 से 2011उपाध्यक्षइंडियन ओलंपिक एसोसिएशन1991 से 2012अध्यक्षहरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन 1991 से 2000जनरल सेकेट्ररीहरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन 1985 से 1991
महिला उत्थान कार्यक्रम
( ज्ञात रहे जननायक जनता पार्टी बनाने पर दुष्यंत चौटाला पर उनकी मां नैना चौटाला को लेकर असभ्य टिप्पणी की जो अपनी मां से राजनीति सीखते हैं वो ऐसा ही कर सकते हैं कह कर विवादों में घिर चुके हैं)
महिलाओं को किसी से कम न समझने वाले अभय चौटाला महिला उत्थान के लिए कई कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस कतार में राइट टू एजूकेशन के अंर्तगत उन्होंने श्रीमती हराकी देवी मैमोरियल कॉलेज फॉर वीमन की शुरुआत की जिसमें शिक्षा में अच्छा स्तर पाने वालीं कन्याओं को निशुल्क एवं फीस में भारी छूट के साथ शिक्षा व निशुल्क रहन सहन सेवा प्रदान की गई। इसके साथ ही अन्य गांवों में पढ़ाई करने के लिए महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा की शुरुआत की। ये अभय चौटाला के ही प्रयास थे कि महिलाओं को खेल जगत में जाने का उत्साह मिला जो कि पहले हरियाणा में सिर्फ पुरुष ही विद्यमान थे।
निजी जिंदगी
अभय सिंह चौटाला श्री ओम प्रकाश चौटाला व श्रीमती स्नेह लता के छोटे पुत्र हैं। उनकी शादी श्रीमती कान्ता चौटाला से हुई और उनके दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र का नाम करण सिंह चौटाला, छोटे पुत्र का नाम अर्जुन सिंह चौटाला है।
अन्य लिंक
https://twitter.com/AbhaySChautala
https://www.facebook.com/abhaysinghchautala/
http://www.inld.org/our_leader/abhay-chautala/
संबंधित लेख
https://www.entranceindia.com/election-and-politics/abhay-singh-chautala-member-of-legislative-assembly-mla-haryana/
https://www.oneindia.com/politicians/abhay-singh-chautala-41039.html
https://starsunfolded.com/abhay-singh-chautala/
http://www.elections.in/political-leaders/abhay-chautala.html
http://haryanaassembly.gov.in/MLADetails.aspx?MLAID=821
http://olympicharyana.in/
http://boxingfederation.in/
https://www.olympic.ind.in/
http://www.asbcnews.org/
http://www.haryanaathletics.com/
श्रेणी: राजनीति