Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्टेटीन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ओल्ड टाउन thumb|ऐतिहासिक महल - Castle of Pomeranian Dukes thumb|कला अकादमी - Art Academy of Szczecin श्टेटीन (Szczecin, Stettin) पोलैंड का मुख्य बंदरगाह है। यह ऑर्डर नदी के बाएँ किनारे पर शैजेसीन की खाड़ी से २७.२ किलोमीटर और बाल्टिक सागर से ६४ किलोमीटर अंदर स्थित है। यह पॉमरेनिया की प्राचीन राजधानी था। शहर कोट के भीतर सेंट जॉन और सेंट जेम्स के प्रसिद्ध गिरजाघर विद्यमान थे, जो द्वितीय विश्वयुद्ध में नष्ट कर दिए गए। महान् फ्रेडरिक द्वारा निर्मित शहरकोट १८७४ में तोड़ दिया गया, लेकिन उसके विशाल द्वारा अभी भी विद्यमान हैं। प्राचीन नगर का लगभग ८० प्रतिशत और नवीन नगर का लगभग ५० प्रतिशत भाग द्वितीय विश्वयुद्ध में नष्ट हो गया था। यह नगर सन् १६४८ से १७२० तक स्वीडन के अधिकार में रहा, सन् १७२० से १९४५ तक प्रशिया का भाग रहा तथा १९४५ ई॰ को पॉट्सडम संधि के बाद यह पोलैंड में मिल गया। तभी से नगर के पुनर्निर्माण एवं नवीन विकास का कार्य तेजी से नियोजित ढंग पर हो रहा है। यह लोहा इंजिनियरी, वस्त्र, रसायन, सीमेंट, साबुन तेल, कागज और चीनी उद्योग का केंद्र है। यहाँ से चीनी, शराब, खाद्यान्न, आलू एवं आटे का निर्यात किया जाता है तथा लोहा, सोडा, पोटैश, कहवा, कपास, मक्का एवं लकड़ी का आयात किया जाता है। center|750px|thumb|श्टेटीन का विहंगम दृष्य बाहरी कड़ियाँ Official Website of the City of Szczecin Castle of Pomeranian Dukes in Szczecin The National Museum in Szczecin The Museum of Technology and Transport in Szczecin Szczecin Philharmonic University of Szczecin Art Academy of Szczecin Pomeranian Medical University in Szczecin West Pomeranian University of Technology Maritime University of Szczecin (समुद्री विश्वविद्यालय) Solidarity Szczecin–Goleniów Airport Category:Szczecin श्रेणी:पोलैंड का भूगोल श्रेणी:बन्दरगाह श्रेणी:यूरोपीय नगर