Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिन्‍स्‍क

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|मिन्स्क के स्वतंत्रता चौक (Плошча Незалежнасці, प्लात्स नेज़ालेझ़नास्त्सी) का एक नज़ारा मिन्स्क (रूसी: Минск, बेलारूसी: Мінск, अंग्रेज़ी: Minsk) पूर्वी यूरोप के बेलारूस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह स्विस्लाच और नियामिहा नदियों के किनारे बसा हुआ है। २००९ की जनगणना में इसकी आबादी १८,३६,८०८ थी। मिन्स्क बेलारूस के मिन्स्क वोब्लास्त (प्रांत) और मिन्स्क रायोन (ज़िले) का प्रशासनिक केंद्र भी है।Belarus: The Bradt Travel Guide, Nigel Roberts, Bradt Travel Guides, 2011, ISBN 978-1-84162-340-5, ... First mentioned in chronicles as Menesk in 1067, it was founded on the banks of the Svislach and Nyamia rivers, when the population of an older settlement 16km away on the Menka River (from which Minsk derives its name) moved ... मौसम मिन्स्क में गर्मियाँ ख़ुशगवार होती हैं और जुलाई का औसत तापमान १७.८ °सेंटीग्रेड तक जाता है। सर्दियों में काफ़ी ठण्ड पड़ती है और कोहरा और बर्फ़ आम हैं। जनवरी का औसत तापमान −६.१ °सेंटीग्रेड तक जाता है और १७ जनवरी १९४० में यह −४० °सेंटीग्रेड तक गिर गया था। एक-तिहाई बारिश और बर्फ़ सर्दियों में और बाक़ी दो-तिहाई गर्मिंयों के मौसम में गिरती है। मिन्‍स्‍क Yes yes मिन्‍स्‍कमुंबई में मौसम और जलवायु -4.8 -4.2 0.1 7.4 13.4 16.7 18.8 17.8 12.5 6.8 0.9 -3.1 6.9 -7.3 -7.1 -3.6 2.6 8.0 11.7 13.9 12.8 8.1 3.5 -1.4 -5.3 3.0 -2.3 -1.3 3.8 12.2 18.7 21.6 23.6 22.9 16.9 10.1 3.1 -1.0 10.7 10.3 13.6 18.9 27.0 30.9 31.7 34.0 35.8 31.0 24.6 15.8 11.1 35.8 -29.7 -28.6 -26.3 -9.4 -4.2 1.2 6.3 3.3 -1.9 -9.2 -19.6 -28.0 -29.7 45.2 37.7 44.7 42.0 61.9 82.9 86.6 69.6 58.4 53.7 46.9 48.0 677.6 इतिहास मिन्स्क का ज़िक्र सन् १०६७ से ऐतिहासिक पुस्तकों में मिलता है और उन दिनों यह पोलोत्स्क (По́лацк, Polotsk) नामक राज्य का एक प्रांतीय शहर था। १२४२ में यह महान लिथुयेनियाई ड्यूकियत (Grand Duchy of Lithuania) का हिस्सा बना। १५६९ के बाद यह पोलिश-लिथुयेनियाई परिसंघ (Polish–Lithuanian Commonwealth) के मिन्स्क राज्य की राजधानी बना और फिर १७९३ में इसपर रूसी साम्राज्य का क़ब्ज़ा हो गया।1939: the year that changed everything in Lithuania's history, Šarūnas Liekis, Rodopi, 2010, ISBN 978-90-420-2762-6, ... The Polish-Lithuanian Commonwealth collapsed because of internal feuds and the failure to modernise during ... the Minsk province from the annexed territories ... १९१९ से १९९१ तक सोवियत संघ के ज़माने में यह बेलारूसी सोवियत समाजवादी गणतंत्र (Belorussian Soviet Socialist Republic) की राजधानी रहा। १९९१ में सोवियत संघ के टूट जाने पर बेलारूस एक आज़ाद राष्ट्र बना और मिन्स्क उसकी राजधानी बन गया। इन्हें भी देखें बेलारूस सन्दर्भ 2 श्रेणी:बेलारूस के शहर श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ