Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नशा (2013 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नशा Nasha_film_poster.jpg फ़िल्म का आधिकारिक पोस्टर अमित सक्सेना सुरेन्द्र सुनेजाआदित्य भाटिया अजीत राजपाल (कहानी) पूनम पांडेयशिवमरणबीर चकमा सचिन कुलकर्णी जेम्स फोव्लड्स ईगल होम एंटरटेनमेंट ऑनलाइन सिनेमा 2013 7 26 भारत हिन्दी नशा अमित सक्सेना द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की 2013 में प्रदर्शित कामुक थ्रिलर फ़िल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता सुरेन्द्र सुनेजा और आदित्य भाटिया हैं। पूनम पांडेय ने इस फ़िल्म से अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत की।http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-BOL-REV-movie-review-nasha-4330467-NOR.html#comment मूवी रिव्यू: 'नशा' दैनिक भास्कर 26 जुलाई 2013 28 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130731223045/http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-BOL-REV-movie-review-nasha-4330467-NOR.html#comment 31 जुलाई 2013 dead पटकथा फिल्‍म की कहानी साहिल (शिवम पाटिल) नामक ऐसे छात्र की है जो अपनी नृत्य शिक्षिका अनीता (पूनम पांडेय) के रूप और अदा पर फिदा हो एकतरफा प्‍यार करने लगता है। साहिल की जिंदगी में वैसे तो एक प्रेमिका पहले से है, लेकिन वह अपनी नृत्य शिक्षक को चाहने लगता है उसे पाने की जिद में पड़ जाता है। अनीता पहले से ही किसी और को प्यार करती है और इसलिए शुरू में वह साहिल को समझाती है। लेकिन जब उसे अपने पहले प्यार से धोखा मिलता है और इधर साहिल का उसके प्रति गजब की कामुकता की हद तक जाने वाला प्यार बढ़ता ही चला जाता है तो वह न चाहते हुए भी अपने आप को रोक नहीं पाती। लेकिन अनीता की नज़रों में प्यार गर्मियों की उन छुट्टियों की तरह है जो हर बार आता है, एक नई कहानी के साथ। एक दिन जब साहिल संगीत सीख रहा होता है, तभी अनीता का प्रेमी सैमुएल उसके घर आ जाता है। अनीता और सेम को एक साथ देख कर साहिल दुःखी हो जाता है। एक दिन सेम उसे एक प्रतियोगिता के दौरान जानबुझ कर चोटिल कर देता है। एक दिन साहिल क्रोधित और कोतूहल से ओतप्रोत वह अनीता के घर रात को खिड़की के माध्यम से जाता है। वह अनीता और सेम को एक साथ बिना कपड़ों के देख कर आश्चर्य में पड़ जाता है। इसी दौरान उससे गलती से एक वस्तु से आवाज निकल जाती है। जिसे पता करने के लिए अनीता वहाँ जाती है। उसे वहाँ साहिल दिखता है। उसी दौरान साहिल उसे नग्न देखता है। अगले दिन अनीता साहिल के उस दिन के कृत्य के कारण बहुत क्रोधित होती है। जब साहिल की प्रेमिका को यह पता चलता है की साहिल अनीता के घर में चोरी से जाकर उसे नग्न देखा है, तो वह साहिल से रिश्ता तोड़ देती है। कुछ दिन बाद अनीता को पुलिस ठाणे से फोन आता है की सेम को एक नशीली पार्टी के दौरान पकड़ लिया था, उसके बाद वह वहाँ से भाग गया। सेम और अनीता के मध्य इस घटना के कारण लड़ाई होती है। इसके बाद सेम अनीता को थप्पड़ मारता है। अगले दिन अनीता साहिल के घर उसके घर जाती है और उसके साथ कोफ़्फ़ी पीती है। कुछ दिनों के बाद साहिल का जन्मदिन होता है। उस दौरान सभी उसके घर जन्मदिन मनाते हैं। इसके साथ ही वे लोग शराब भी पीते हैं। अनीता और साहिल एक दूसरे को चुम्मा देते हैं इस दौरान अनीता को अपनी गलती का एहसास हो जाता है और वह उसे रोक देती है। वह जान जाती है की वह साहिल से प्यार करने लगी है। अनीता अपने नौकरी से इस्तीफा दे देती है। इसके बाद साहिल और अनीता मिलते हैं। अनीता अपने प्यार का इजहार करती है। वह उसके लिए एक पत्र छोड़ कर चले जाती है। जिसमें वह स्वयं को भूलने को कहती है। इसी के साथ कहानी समाप्त हो जाती है। कलाकार शिवम पाटिल- साहिल पूनम पांडेय - अनीता रणबीर चकमा - तेनज़िन निखिल देसाई - पवन राज केसरिया - राज रोहन खुराना - सनी चिराग लोबो - तरुण शीतल सिंह संगीत फ़िल्म में संगीत निर्देशन का कार्य सिद्धार्थ हल्दीपुर, संगीत हल्दीपुर ने किया है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 3044882 श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:भारतीय कामुक फ़िल्में श्रेणी:भारतीय फ़िल्में