411 REFERENCE · Wikipedia
तथागत घाट या बुद्ध घाट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तथागत घाट वाराणसी का प्रसिद्ध घाट है जो सराय मोहाना में स्थित है। सराय मोहाना सारनाथ के पास स्थित है, जिसकी दूरी लगभग 7 किलोमीटर है । सारनाथ वह स्थान है जहाँ तथागत बुद्ध ने अपने पांच शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। प्राचीन काल में वाराणसी भगवान बुद्ध का उपदेश क्षेत्र रहा हैै। इसलिए इस घाट का नाम गौतम बुद्ध के नाम पर रखा गया था। "तथागत" शब्द गौतम बुद्ध का पर्यायवाची है। इसलिए इसे 'बुद्ध घाट' भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बौद्ध लोग इस घाट का उपयोग करते थे। घाट परिसर में एक तथागत बुद्ध (भगवान) की प्रतिमा स्थित है।