411 REFERENCE · Wikipedia
आइओवा नगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb|आइओवा नगर का क्लिंटन एवं वाशिंगटन स्ट्रीट
आइओवा (Iowa City) संयुक्त राज्य अमरीका के आइओवा राज्य का एक प्रसिद्ध नगर है, जो आइओवा नदी के तट पर 685 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह शिकागो, शक द्वीप तथा प्रशांत महासागरीयतट से रेलों द्वारा संबद्ध है तथा डेस म्वाइंस से 151 मील पूर्व में स्थित है। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। इसकी ख्याति विश्वविद्यालय के कारण है जो आइओवा राज्य की सबसे बड़ी शिक्षासंस्था है। सन् 1839 ई. में आइओवा नगर आइओवा राज्य की राजधानी चुना गया था, परंतु सन् 1853 ई. में इसे पदच्युत करके डेस म्वाइंस को राजधानी बनाया गया। संप्रति राजधानी के पुराने कार्यालय में विश्वविद्यालय का कार्यालय स्थित है।
बाहरी कड़ियाँ
City of Iowa City
Iowa City/Coralville Convention and Visitors Bureau
Iowa City Area Chamber of Commerce
Iowa City Public Library
Iowa City Community School District
University of Iowa
City Data Statistical Data and more about Iowa City, Iowa
श्रेणी:अमेरिका के नगर