411 REFERENCE · Wikipedia
भगत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भगत (पंजाबी: ਭਗਤ , संस्कृत से हिंदी: भक्त) एक भारतीय उपनाम है। यह उपनाम मुख्यतः ब्राह्मण वर्ण द्वारा सरनाम के रूप में प्रयोग किया जाता है। हिंदू धर्म और सिख धर्म में इसके प्रयोग के अलावा यह उपनाम बौद्ध धर्म में भी पाया जाता है। भगत मूल रूप से विभिन्न संप्रदायों के पवित्र पुरुषों के लिए प्रयुक्त शब्द था। विशेषकर पंजाबी ब्राह्मणों के बीच यह उपनाम प्रचलित हुआ, जो बाद में जम्मू के कुछ हिस्सों में क्षत्रिय के रूप में भी प्रतिष्ठित हुए और कश्मीर व पंजाब क्षेत्रों में फैले।
एक समुदाय के सदस्य जो धार्मिक शिक्षाओं को मानते हैं, उन्हें भी 'भगत' कहा जाता है। हिंदू और सिख धर्म दोनों में पंजाब तथा जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों में अनेक भगत समुदाय पाए जाते हैं।https://www.ancestry.com/name-origin?surname=bhagat Bhagat Name Meaning & Bhagat Family History at Ancestry.com® www.ancestry.com 2021-11-07
इतिहास
भगत समुदाय की उत्पत्ति जम्मू क्षेत्र से मानी जाती है। यह उपनाम प्रगतिशील पंजाबी ब्राह्मणों का सरनेम रहा है, जिन्हें आर्य मूल का माना जाता है। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बसे इन लोगों को उनकी ईश्वर-भक्ति और धार्मिक समर्पण के कारण शोटा पंडित भी कहा जाता था। क्योंकि पंडित (ब्राह्मण) किसी निम्न वर्ण से संबंधित नहीं माने जाते, अतः अधिकांश भगत स्वयं को ब्राह्मण मानते रहे। हालांकि, 1947 के बाद राजनीतिक परिस्थितियों के चलते जम्मू क्षेत्र से अधिकांश भगत लोग पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में चले गए। समय के साथ कई भगत समुदाय के लोगों ने सरकारी आरक्षण नीतियों के अंतर्गत स्वयं को अनुसूचित जाति या पिछड़ी जाति श्रेणी (जैसे जुलाहा या कबीरपंथी) के अंतर्गत दर्ज करवा लिया। इसके बावजूद, परंपरागत रूप से भगत समुदाय न तो किसी अनुसूचित जाति (SC) और न ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित माना जाता है।
परिभाषा
भगत एक पंजाबी शब्द है जो संस्कृत शब्द भागवत से लिया गया है, जिसका अर्थ है: भगवान का भक्त। अनेक हिंदू और सिख भक्ति परंपराओं के अनुयायी अपने को भगत कहते रहे हैं। यह उपनाम हिंदू, बौद्ध और जैन समुदायों में भी मिलता है, हालांकि यह भारत के उत्तरी राज्यों में सबसे अधिक प्रचलित है।http://www.indiachildnames.com/surname.aspx?surname=Bhagat Bhagat surname www.indiachildnames.com 2021-11-07 7 नवंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211107162557/http://www.indiachildnames.com/surname.aspx?surname=Bhagat dead
उपनाम वाले लोग
चेतन भगत — लेखक
सुमन भगत — नेता
वृंदा भगत — राजनीतिज्ञ
निरंजन भगत — कवि
राघव भगत — कलाकार
संदर्भ
श्रेणी:भारतीय उपनाम
श्रेणी:ब्राह्मण