411 REFERENCE · Wikipedia
कायोटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कायोटी (coyote), जिसे अमेरीकी सियार (American jackal) और झाड़ भेड़िया (brush wolf) भी कहते हैं, उत्तर अमेरिका और मध्य अमेरिका में विस्तृत एक लोमड़ी-जैसी जाति है। यह दक्षिण में पनामा से लेकर उत्तर में अलास्का व कनाडा तक पाई जाती है। अमेरिकी प्राकृतिक मंडल में इसका वही स्थान है जो यूरेशिया में सियार (लोमड़ी) का है। मानव सभ्यता के फैलाव के साथ जहाँ लोमड़ी और भेड़ियों का निवास स्थल सिकुड़ा है उसके विपरीत कायोटी ने जंगली रहने के बावजूद मानवों के साथ जीना सीख लिया है और अक्सर यह शहरी क्षेत्रों में भी बच्चे पैदा कर लेते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
सियार
भेड़िया
== सन्दर्भ ==