Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तेन्दुआ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

yellow तेन्दुआ बेलातीत प्लियोसीन या आरम्भिक प्लिस्टोसीन से हाल का NT iucn3.1 2010 Henschel, P., Hunter, L., Breitenmoser, U., Purchase, N., Packer, C., Khorozyan, I., Bauer, H., Marker, L., Sogbohossou, E., Breitenmoser-Wursten, C. 2008 15954 Panthera pardus 2010.1 down Leopard_on_a_horizontal_tree_trunk.jpg जन्तु कॉर्डेटा स्तनपायी मांसाहारी विडाल पैन्थेरा P. pardus Panthera pardus लिनेयोस, १७५८ Leopard distribution.gif एतिहासिक (लाल) और वर्तमान (हरा) तेन्दुए की रेंज जंगल में तेंदुए का वीडियो|thumb तेन्दुआ (Panthera pardus उचारण: पैन्थेरा पार्डस) पैन्थरा जीनस का एक विडाल (बड़ी बिल्ली प्रजाति) है जो अफ़्रीका और एशिया में पाया जाता है। यह विडाल प्रजातियों जैसे शेर, बाघ और जैगुअर की तुलना में सबसे छोटा होता है। लेकिन तेंदुए बहुत शक्तिशाली और चतुर जीव है और इनकी एकाग्रता तो लाज़वाब होती है। शिकार को पकड़ने की तकनीक और हमला करने की शैली इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। आमतौर पर ये निशाचरी होते हैं। तेंदुए 56 से 60 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं। दिखावट तेन्दुए अधिकांशतः पीली चमड़ी के होते हैं जिसपर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। लेकिन तेन्दुओं की विभिन्न उपप्रजातियों में बहुत से अन्तर भी हो सकते हैं। कुछ तेन्दुए पूर्ण रूप से काले भी होते हैं, और उन्हें काला पैन्थर कहा जाता है। आमतौर पर अन्य बड़ी बिल्लियों की अपेक्षा तेंदुओं की मध्यम टाँगे, लम्बा शरीर और बड़ी खोपड़ी पायी जाती है। नर तेन्दुए, मादा तेन्दुओं से लगभग ३०% बड़े आकार के होते हैं। [स्रोतः अंकुर आनन्द मिश्र] आवास तेन्दुए मूल रूप से पूरे अफ़्रीका और दक्षिण एशिया में रहते आए हैं। लेकिन अब तेन्दुओं की बहुत सी उपप्रजातियाँ, विशेषकर एशिया में, विलुप्ती के कगार पर हैं। अन्य बड़ी बिल्लियों की तुलना में तेन्दुए सबसे बड़े क्षेत्रों में रहते हैं और इस कारण इनकी बहुत सी उपप्रजातियाँ पाई जाती हैं। लेकिन एशिया में इनकी कई उपप्रजातियाॅ लुप्त हो चुकी है जैसे होंग कोंग, लीबिया, ट्यूनीसिया, कुवैत, सिंगापूर और मोररको जो बहुत चिंताजनक है। तेन्दुए विभिन्न पर्यावरणों में रहते हैं जैसे: वर्षावन, वन, पर्वत और सवाना। उपप्रजातियाँ आज तेन्दुओं की नौ उपप्रजातियाँ पहचानी गई हैं; जिनमें से एक अफ़्रीका में हैं और आठ एशिया में हैं: अफ़्रीकी तेन्दुआ अमूर तेन्दुआ अरबी तेन्दुआ भारतीय तेन्दुआ हिन्दचीनी तेन्दुआ जावाई तेन्दुआ उत्तर चीनी तेन्दुआ फ़ारसी तेन्दुआ श्रीलंकाई तेन्दुआ सन्दर्भ बाहरी कडियाँ तेंदुए के बारे में 21 रोचक जानकारियाँ - About Leopard in Hindi लैपर्ड: द एनिमल फ़ाइल्स — तेन्दुरों की अतिरिक्त फोटोएँ। लैपर्ड: वाइल्ड-कैट.ऑर्ग — एशिया में तेन्दुओं पर शोध और संरक्षण पर जानकारी पशु शोध और शिक्षा केन्द — ५० बड़ी बिल्लियों के लिए अभ्यारणय श्रेणी:तेन्दुआ श्रेणी:विडाल श्रेणी:एशिया के स्तनधारी श्रेणी:अफ़्रीका के स्तनधारी