Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ठाकुरद्वारा मिलक आपो आप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ठाकुरद्वारा मिलक आपो आप हरियाणा राज्य के करनाल जिले की इन्द्री तहसील का एक अति प्राचीन मंदिर हैं, यह मंदिर निम्बार्क वैष्णव संप्रदाय से संबंधित हैं, यह मंदिर लगभग 350 वर्षों पुराना है, वर्तमान में इस मंदिर के महंत, राजेंद्र दास जी महाराज हैं। thumb|निम्बार्क सम्प्रदाय के आचार्य निम्बार्काचार्य जी की प्रतिमा (पश्चिम बंगाल) इतिहास 18वीं शताब्दी का यह स्थान सन् 1642 में महात्मा स्वामी स्वभूराम शरण देवाचार्य जी ने बसाया। परन्तु कालांतर मे 1702 मे महात्मा भगवान दास जी जो कि आपोआप जी के नाम से प्रसिद्ध हुए, ने इस मंदिर निर्माण कराया। जिस कारण इसका नाम मिलक आपो आप हुआ। साधूशाही में इस स्थान को स्वभूराम की आपोआप भी बोलते हैं। महन्त ठाकुरद्वारा मिलक आपो आप के महंत‌, बैरागी‌‌ संप्रदाय के ‌होते हैं। 1. श्री स्वामी स्वभूराम शरण देवाचार्य जी 2. श्री स्वामी भगवान दास जी (आपोआप जी) 3. श्री स्वामी शूरसेन शरण देवाचार्य जी महाराज 4. श्री स्वामी हरिप्रिया शरण देवाचार्य जी महाराज 5. श्री स्वामी मधूसूदन दास जी महाराज 6. श्री स्वामी कन्हैया दास जी महाराज 7. श्री स्वामी संत दास जी महाराज 8. श्री स्वामी जनार्दन दास जी महाराज 9. श्री स्वामी नृसिंह दास जी महाराज 10. श्री स्वामी गोपाल दास जी महाराज 11. श्री स्वामी राम शरण देवाचार्य जी महाराज 12. श्री स्वामी मलूक दास जी महाराज 13. श्री स्वामी प्रीतम दास जी महाराज 14. महंत राजेंद्र दास जी महाराज (वर्तमान)