Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निचि लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Nyishi Nishi tribal lightened.jpg A Nyishi man With a hornbill headdress 249,824 http://www.censusindia.gov.in/2011census/PCA/ST.html A-11 Individual Scheduled Tribe Primary Census Abstract Data and its Appendix Office of the Registrar General & Census Commissioner, India www.censusindia.gov.in 2017-11-03 2011 census India (अरुणाचल प्रदेश) Nyishi Donyi-Polo (sun and moon), Hinduism, Christianity IRNyishi people निचि समुदाय (अंग्रेजी : Nyishi ; असमिया : ) भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जातीय समूह है। वे अरुणाचल प्रदेश के आठ जिलों में फैले हुए हैं: क्रा दादी, कुरुंग कुमेय, पूर्वी कामेंग, पश्चिमी कामेंग, पापुम पारे, निचले सुबनसिरी के कुछ हिस्से, कामले और पक्के केसांग जिले में। कुरुंग कुमेय और क्रा दादी जिलों में इनकी संख्या सबसे अधिक है। असम के सोनितपुर और उत्तरी लखीमपुर जिलों में भी निचि लोग रहते हैं। सन २००१ की जनगणना के अनुसार अरुणाचल में इनकी संख्या लगभग ३ लाख है। इस दृष्टि से वे अरुणाचल प्रदेश की सबसे अधिक संख्या वाली जनजाति हैं। निचियों के बाद अरुणाचल प्रदेश की दूसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला समुदाय 'आदि' जनजाति है। निचि भाषा चीनी-तिब्बती परिवार की भाषा माना जाता है, किन्तु अभी भी इस पर मतैक्य नहीं है। निचियों में बहुपत्नी प्रथा प्रचलित है। यह किसी की सामाजिक स्थिति और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक है। बहुपत्नी प्रथा, आपत्ति काल में बहुत उपयोगी होता है, जैसे कबीलाई युद्धों या सामाजिक शिकार के समय। हालाँकि, यह प्रथा आधुनिक समय में कम हो रही है। निचि लोग अपने वंश को पितृसत्तात्मक मानते हैं और कई कुलों में विभाजित हैं। Arunachal Pradesh India Ministry of Information and Broadcasting Published by Publications Division, Ministry of Information and Broadcasting, Govt. of India 1979 15–6 निचि शब्द की व्युत्पत्ति निचि में, नि का अर्थ "मानव" है और चि शब्द का अर्थ "उँची भूमि" है। असम के समसामयिक प्रपत्रों में इन्हें दफला कहा गया है। इसलिये ब्रितानी दस्तावेजों में भी इन्हें दफला ही कहा गया है। स्वतंत्रता के बाद के काल के इतिहासकारों ने भी इसी शब्द का प्रयोग किया है। हालाँकि, आजकल इस शब्दावली का उपयोग नहीं किया जाता है। अर्थव्यवस्था निचि लोग खेती करने वाले लोग हैं। ये झूम खेती करते हैं जिसे उनकी भाषा में 'रेट रूंग-ओ' कहते हैं। झूम खेती स्थानांतरित खेती का एक रूप है। यहाँ मुख्यतः धान, मक्का ), ककड़ी ), अदरक, बाजरा , कद्दू और और कुछ पत्तेदार सब्जियों की खेती होती है। चावल लोगों का मुख्य भोजन है। इसके साथ वे मछली, विभिन्न जानवरों का मांस, आदि भी खाते हैं। पहले ये लोग वस्तु विनिमय प्रणाली का उपयोग करते थे। निचि लोग 'उपो' नामक एक पेय क सेवन करते हैं जो वहीं बनायी जाती है। 'उपो' के दो प्रकार हैं, पहला 'पोन' जो चावल से बनाया जाता है तथा 'पोलिन' जो बाजरा से बनाया जाता है। सभी सामाजिक समारोहों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उपो परोसा जाता है। निचि लोग आमतौर पर इसके शौकीन होते हैं। इन्हें तैयार करने के पारंपरिक तरीकों में किण्वन, भाप से पकाना, भूनना और धूम्रपान करना शामिल है। हाल ही में वे बाज़ार आधारित विनिमय अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए मजबूर हुए हैं। सन्दर्भ श्रेणी:असम के सामाजिक समुदाय श्रेणी:असम की जनजातियाँ श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश की जनजातियाँ