411 REFERENCE · Wikipedia
सुकेन्द्रिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|210px|कुछ युकेरियोटी जीव
thumb|सुकेन्द्रिकों में डी॰एन॰ए
सुकेन्द्रकी जीव(Eukaryota) उन सभी जीवों को कहा जाता है जिनकी कोशिकाओं के अन्दर केंद्रक कला से घिरा एक केन्द्रक हो। सुकेन्द्रिक और प्राक्केन्द्रकी कोशिकाओं में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि सुकेन्द्रिक कोशिकाओं में एक केन्द्रक होता है जिसके अन्दर आनुवंशिक सामान होता है। जीवविज्ञान में सुकेन्द्रिक कोशिकाओं वाले जीवों के टैक्सोन को 'सुकेंद्रिक' कहते हैं।Biochemistry, Mary K. Campbell, Shawn O. Farrell, pp. 15, Cengage Learning, 2011, ISBN 978-0-8400-6858-3, ... The word eukaryote means “true nucleus.” Eukaryotes are more complex organisms and can be multicellular or single-celled. A well-defined nucleus, set off from the rest of the cell by a membrane, is one of the chief features distinguishing a eukaryote from a prokaryote ...
प्राक्केन्द्रकी जीव तथा आर्किया को छोड़कर लगभग सभी जीव और वनस्पतियाँ सुकेन्द्रकी जीवों के अन्तर्गत आ जातीं हैं। अर्थात वनस्पतियाँ, जन्तु, कवक, अवपंक मोल्ड्स, प्रोटोज़ोआ और शैवाल सभी सुकेन्द्रकी जीव हैं।
शब्दोत्पत्ति
यूनानी भाषा में 'यु' (ευ, eu) का मतलब 'अच्छा' और 'केरी' (καρυ, kary) का मतलब 'बीज' या (बादाम या अख़रोट की) 'गरी' होता है। युकेरियोट कोशिकाओं में एक स्पष्ट केंद्र (केन्द्रक, यानि न्यूक्लियस) होता है इसलिए उन्हें 'अच्छा बीज' या 'युकेरियोट' कहा जाता है। संस्कृत और यूनानी दोनों हिन्द-यूरोपीय भाषाएँ हैं, इसलिए उनमें बहुत से सजातीय शब्द हैं। यही सजातीयता 'यु-सु' में है।The Persian Cuneiform Inscription at Behistun, Decyphered and Translated, Henry Creswicke Rawlinson, pp. 76, Parker, 1846, ... We thus find the particle signifying 'good' which is su in Sanskrit, hu in Zend and eu in Greek ...
इन्हें भी देखें
प्राक्केन्द्रकी जीव (प्रोकेरियोट)
केन्द्रक
कोशिका
सन्दर्भ
2
श्रेणी:युकेरियोटी
श्रेणी:कोशिकाविज्ञान
श्रेणी:सूक्ष्मजैविकी