411 REFERENCE · Wikipedia
कुसुमकसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दुर्ग से दल्ली राजहरा व राजनांदगांव से दल्ली राजहरा मार्ग पर दल्ली राजहरा से 7 कि॰मी॰ पहले कुसुमकसा ग्राम है जो दुर्ग जिले के एकमात्र आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड में स्थित है। कुसुमकसा का नाम यहां कुसुम के वृक्षों की बहुतायात के कारण पड़ा। कुसुमकसा में रेल्वे स्टेशन भी है।
कुसुमकसा में प्राय: सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के लोग निवासरत है। दल्ली राजहरा के विकास के समय यहीं के खनन ठेकेदारों ने दल्ली राजहरा के खदानों में खनन एवं ट्रान्सपोर्ट का ठेका लिया।
श्रेणी:गाँव