411 REFERENCE · Wikipedia
क़ुतुब शाही मक़बरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वर्तनी (नुक़्ता प्रयोग) जून 2023
क़ुतुब शाही मक़बरा Qutb Shahi Tomb 5.jpg सुभान कुली (अगला भाग) और सुल्तान कुली (पिछला भाग) का मक़बरा हैदराबाद क़ब्रिस्तान इंडो-इस्लामिक वास्तुकला 16वीं तथा 17वीं शताब्दी 17.395 78.396 type:landmark_region:IN inline,title 2013–2019 तेलंगाना राज्य पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, आग़ा खाँ ट्रस्ट फ़ॉर कल्चरhttps://www.akdn.org/where-we-work/south-asia/india/cultural-development/restoration-hyderabad रैस्टोरेशन इन हैदराबाद आग़ा खाँ डेवेलपमेंट नेटवर्क www.akdn.org 2019-01-05https://www.thenewsminute.com/article/images-hyds-qutb-shahi-tombs-reopen-after-5-years-peek-restoration-80395 इन इमेज: ऐज़ हैड्'स क़ुतुब शाही टॉम्ब्स रीओपन आफ़्टर 5 ईयर्स, अ पीक इंटू द रैस्टोरेशन सिगमनी नवीन 2018-04-29 द न्यूज़ मिनट 2019-01-05
क़ुतुब शाही मक़बरा हैदराबाद(भारत) में गोलकोंडा क़िले के पास इब्राहिम बाग़ (बाग़ परिसर) में स्थित है। इसमें क़ुतुब शाही वंशhttps://whc.unesco.org/en/tentativelists/5573/ द कु़तुब शाही मॉन्यूमेंट्स ऑफ़ हैदराबाद गोलकोंडा फ़ोर्ट, क़ुतुब शाही टॉम्ब्स, चारमीनार सेंटर यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज सेंटर en 2019-01-05 के विभिन्न राजाओं द्वारा निर्मित मक़बरे और मस्जिदें हैं। छोटे मक़बरे के गलियारे एक मंज़िला हैं जबकि बड़े मक़बरे के गलियारे दो मंज़िला हैं। प्रत्येक मक़बरे के केंद्र में एक पत्थर की क़ब्र बनी हुई है जो नीचे के तहखाना में रखी तिजोरी के ऊपर बनाई गई है। इन गुंबदों को मूल रूप से नीले और हरे रंग की टाइलों से मढ़ा गया था, जिनमें से अब केवल कुछ टुकड़े ही बचे हैं।रैस्टोरेशन ऑफ़ कुली क़ुतुब शाही टॉम्ब्स
यूनेस्को ने इस परिसर को 2014 में विश्व विरासत स्थल बनाने के लिए अपनी "संभावित सूची" में शामिल किया था।
सात कुतुब शाही मकबरे
सुल्तान कुली कुतुब-उल-मुल्क
जमशेद कुली कुतुब शाह प्रतिद्वंद्वी
इब्राहिम कुली कुतुब शाह वली (1550-1580)
मुहम्मद कुली कुतुब शाह (1580-1612)
सुल्तान मुहम्मद कुतुब शाह (1612-1626)
अब्दुल्ला कुतुब शाह (1626-1672)
हयात बख्शी बेग़म (निधन: 1667) वे मुहम्मद कुली कुतुब शाह की इकलौती बेटी थी।
इतिहास
क़ुतुब शाही काल के दौरान इन मक़बरों का बहुत सम्मान किया जाता था। उनके शासनकाल के पश्चात् जब तक कि सर सालार जंग तृतीय ने 19वीं शताब्दी के आरंभ में उनकी बहाली का आदेश नहीं दे दिया तब तक इन क़ब्रों की उपेक्षा की गई। वहाँ चारदीवारी के भीतर एक बग़ीचा बनाया गया था।
जीर्णोद्धार
तेलंगाना राज्य पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने आग़ा खाँ ट्रस्ट फ़ॉर कल्चर के सहयोग से कब्रों की मरम्मत की गई। परिसर के भीतर बावड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए यूएस एंबेसडर फंड फ़ॉर कल्चरल प्रिज़र्वेशन द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी जिसकी बहाली का काम 2013 में शुरू किया गया था। 10 मार्च 2020 को भारत में अमरीकी राजदूत द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था।
इन्हें भी देखें
कुतुबशाही राजवंश
गोलकोंडा सल्तनत
गोलकोण्डा
सन्दर्भ
श्रेणी:मक़बरा
श्रेणी:मस्जिद
श्रेणी:हैदराबाद