411 REFERENCE · Wikipedia
अंगारा नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|येनिसेय नदी का नक़्शा जिसमें अंगारा नदी का मार्ग भी देखा जा सकता है
अंगारा नदी (रूसी: Ангара́; अंग्रेज़ी: Angara) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग में इरकुत्स्क ओब्लास्त और क्रस्नोयार्स्क क्राय राज्यों में बहने वाली १,७७९ किमी लम्बी एक नदी है। यह बयकाल झील से बाहर बहने वाली अकेली नदी है और साइबेरिया की महत्त्वपूर्ण येनिसेय नदी की एक उपनदी है। इरकुत्स्क ओब्लास्त के बहुत से प्रमुख शहर, जैसे कि इरकुत्स्क, अंगार्स्क, ब्रात्स्क और उसत-इलिम्स्क इसी के किनारे बसे हुए हैं। इलिम नदी इस नदी की एक उपनदी है और अंगारा नदी को इस से विलय करने से पहले 'ऊपरी तुंगुस्का नदी' (Верхняя Тунгуска, वेर्ख़न्याया तुंगुस्का, Upper Tunguska River) के नाम से भी जाना जाता है। ध्यान दे कि 'निचली तुंगुस्का नदी' (Нижняя Тунгуска, निझ़न्याया तुंगुस्का, Lower Tunguska River) येनिसेय नदी की एक अलग उपनदी है जो अंगारा नदी से भिन्न है।Angara River https://web.archive.org/web/20081118132409/http://www.britannica.com/eb/article-9007537/Angara-River 18 नवंबर 2008 , Encyclopedia Britannica Online, Accessed 2006-10-26
अंगारा नदी के अन्य नज़ारे
इन्हें भी देखें
येनिसेय नदी
बयकाल झील
इरकुत्स्क ओब्लास्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:रूस की नदियाँ
श्रेणी:साइबेरिया
श्रेणी:इरकुत्स्क ओब्लास्त
श्रेणी:क्रस्नोयार्स्क क्राय