Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ए एस किरण कुमार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ए एस किरण कुमार भारत 20px भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद, इसरो मंगलयान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के राधाकृष्णन पदस्थ 14 जनवरी 2015 से ए एस किरण कुमार भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं तथा वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 9 वें अध्यक्ष थे। 14 जनवरी 2015 को उन्होंने इसरो के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था । इससे पू्र्व वे अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद के निदेशक थे।इनके बाद कैलाशवादिवू सीवन अध्यक्ष बने |ref name="pib-14jan15">http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=33209 ए. एस. किरण कुमार ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और इसरो के अध्यक्ष का पदभार संभाला पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 14 जनवरी 2015 19 फ़रवरी 2015 https://web.archive.org/web/20150219101408/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=33209 19 फ़रवरी 2015 live </ref> श्री किरण कुमार ने 1975 में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह इस केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर और मार्च, 2012 में अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक बने। उन्होंने एयरबोर्न के लिए इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इमेजिंग सेंसर के निर्माण और विकास, भास्कर टीवी पेलोड से लेकर वर्तमान मार्स कलर कैमरा, थर्मल इंफ्रेडिड इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर और भारत के मार्स आर्बिटर अंतरिक्ष यान के मार्स उपकरणों के लिए मीथेन सेंसर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री किरण कुमार ने मंगल ग्रह की ओर भेजे गए मार्स आर्बिटर अंतरिक्ष यान के साथ साथ इसे मंगल की कक्षा में स्थापित करने के मामले में सफलतापूर्वक रणनीतियां बनाई। उन्होंने भूमि, महासागर, वातावरण और ग्रह से जुड़े अध्ययनों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री किरण कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन, पृथ्वी निगरानी उपग्रह समिति और नागरिक अंतरिक्ष सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्यकारी समूह जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों में इसरो का प्रतिनिधित्व किया। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक श्रेणी:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक श्रेणी:1952 में जन्मे लोग