411 REFERENCE · Wikipedia
विश्वास पाटील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विश्वास पाटील 28 नवम्बर, 1959 नेरले साहित्यकार भारतीय मराठी भाषा उपन्यास, इतिहास पानीपत, झाडाझडती साहित्य अकादमी पुरस्कार (मराठी) से सम्मानित
विश्वास पाटील (जन्म:28 नवम्बर, 1959) मराठी भाषा के एक साहित्यकार, इतिहासकार और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने रायगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुंबई उपनगर जिला के जिलाधिकारी के रूप में काम किया है।
प्रारंभिक जीवन
पाटील का जन्म कोल्हापुर जिले के नेरले गाँव के एक कृषक परिवार में हुआ। जब वे पाठशाला में पढ़ रहे थे, वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए चरवाहे का काम भी करते थे। बचपन में उन्होने वी शांताराम की मराठी फ़िल्म 'पिंजरा' में बाल कलाकार की छोटी भूमिका निभायी। वे अपने परिवार के पहले पदवी धारक बने। 1986 में वे सरकारी कर्मचारी बने और 1996 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने।
लेखन
पाटील का पहला उपन्यास पानीपत 1988 में प्रकाशित हुआ। यह उपन्यास पानीपत के तृतीय युद्ध पर आधारित है, जिसमें अहमद शाह अब्दाली से मराठे हार गये थे। साहित्यकार वि. वा. शिरवाडकर ने पाटील के उपन्यास के विषय की सराहना करते हुए उनकी 'खूबसूरत भाषा और भव्य वर्णनात्मक शैली' की प्रशंसा की। केवल दो सालों में पानीपत की २०,००० से ज्यादा प्रतियाँ बेची गयीं।http://archive.indianexpress.com/oldStory/58729/ Retrial at Red Fort १४ नवंबर २००४ विनिता देशमुख इंडियन एक्सप्रेस ९ अगस्त २०१७ लाल किले में मुकदमा अंग्रेज़ी
पाटील द्वारा रचित उपन्यास झाडाझडती के लिये उन्हें सन् 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (मराठी) से सम्मानित किया गया।http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp अकादमी पुरस्कार साहित्य अकादमी 11 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160915135020/http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp 15 सितंबर 2016 dead यह उपन्यास महाराष्ट्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं से विस्थापित लोगों की जीवन कथाओं पर आधारित है। इसकी रचना पाटील ने तब की जब वे पुणे मे पुनर्वास अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे।
पाटील का उपन्यास महानायक सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित है, जिसके लिए शोध के क्रम में लेखक ने अनेक देशों की यात्राएँ भी की थीं। उनका उपन्यास चंद्रमुखी महाराष्ट्र की एक कलाकार (नर्तकी) और उसके एक राजनीतिज्ञ के साथ सम्बन्धित जीवन के बारे में है।
सम्भाजी नामक अपने नवीन उपन्यास में लेखक ने काफी शोध के बाद सम्भाजी से सम्बद्ध बहुत-कुछ नया इतिहास औपन्यासिक शिल्प में लिख डाला है।
प्रकाशित कृतियाँ
यहाँ प्रकाशित कृतियों के नाम तथा प्रकाशक के साथ विभिन्न भाषाओं में उन कृतियों के अनुवाद, अनुवादक के नाम तथा उनके प्रकाशक के नाम भी दिये गये हैं। [संस्करणों की संख्या प्रायः सन् 2011 तक की हैं।]सम्भाजी (हिन्दी अनुवाद), विश्वास पाटील, भारतीय ज्ञानपीठ, नयी दिल्ली, दूसरा संस्करण-2011, पृ.790-791.
1.पानीपत -- मराठी - राजहंस प्रकाशन, पुणे (24 वाँ संस्करण)
हिन्दी अनुवाद - मोरेश्वर ग० तपस्वी, भारतीय ज्ञानपीठ, नयी दिल्ली (आठवाँ संस्करण-2016)
गुजराती अनुवाद -- डॉ० प्रतिभा दवे, नवभारत साहित्य मंदिर, अहमदाबाद
पंजाबी अनुवाद -- प्रकाशन विभाग, पंजाब सरकार, पटियाला
कन्नड़ अनुवाद -- डॉ० चंद्रकांत पोकळे, साहित्य अकादमी बंगलोर
2.पांगिरा -- मराठी - राजहंस प्रकाशन, पुणे (पाँचवाँ संस्करण)
हिन्दी - अनुवादक- प्रकाश भातम्ब्रेकर, वाणी प्रकाशन, नयी दिल्ली
कन्नड़ - अनुवादक- डाॅ० चंद्रकांत पोकळे, साहित्य अकादमी, बंगलोर
3.झाडाझडती -- मराठी - राजहंस प्रकाशन, पुणे (11वां संस्करण)
हिन्दी - डॉ० गजानन चव्हान, वाणी प्रकाशन, नयी दिल्ली, (तीसरा संस्करण)
कन्नड़ - डॉ० चंद्रकांत पोकळे, साहित्य अकादमी, बंगलोर
अंग्रेजी - डॉ० कीर्ति रामचंद्र इंडिया लाॅग प्रकाशन, दिल्ली
उर्दू - साजिद रशीद, साहित्य अकादमी, दिल्ली
गुजराती - डॉ० प्रतिभा दवे, नवभारत साहित्य मंदिर, अहमदाबाद
मलयालम - कालियाथ दामोदरन, साहित्य अकादमी दिल्ली
असमिया - भरत ठाकुर
4.महानायक -- मराठी - राजहंस प्रकाशन, पुणे (आठवां संस्करण)
हिन्दी - डॉ० रामजी तिवारी, भारतीय ज्ञानपीठ, दिल्ली,
गुजराती - डॉ० प्रतिभा दवे, आर आर सेठ एंड कंपनी, अहमदाबाद (दूसरा संस्करण)
कन्नड़ - डॉ० चंद्रकांत पोकळे, साहित्य अकादमी बंगलुरु (दूसरा संस्करण)
राजस्थानी - सत्यनारायण स्वामी, साहित्य अकादमी, दिल्ली
मलयालम - प्रा० पी० माधवन पिल्लई, डीसी बुक्स कोट्टायम
अंग्रेजी - डॉ० कीर्ति रामचंद्र, इंडिया लॉग प्रकाशन, दिल्ली
बंगाली - दीपेंद्र चक्रवर्ती, आनंद बुक पब्लिशर्स, कोलकाता
उड़िया - न्यू एज पब्लिकेशन, कटक
तमिल - डॉ० एस० सुब्रह्मण्यम्
5.रणांगन (नाटक) -- मराठी - मजेस्टिक प्रकाशन, मुंबई
6.चंद्रमुखी -- मराठी - राजहंस प्रकाशन, पुणे (दूसरा संस्करण)
हिन्दी - डॉ० रामजी तिवारी और रमेशचन्द्र तिवारी, भारतीय ज्ञानपीठ नई दिल्ली (तीसरा संस्करण-2012);
मलयालम - कालियाथ दामोदरन, मातृभूमि प्रकाशन त्रिवेंद्रम
7.सम्भाजी -- मराठी - मेहता पब्लिशिंग हाउस, पुणे (प्रथम संस्करण-2005, आठवाँ संस्करण-2011)
हिन्दी - अनु०- डाॅ० रामजी तिवारी, भारतीय ज्ञानपीठ, नयी दिल्ली (द्वितीय संस्करण)
8.बड़ी किताबों पर बड़ी फिल्में -- हिन्दी - अनु०- डाॅ० रामजी तिवारी, भारतीय ज्ञानपीठ, नयी दिल्ली
इन पुस्तकों के अतिरिक्त और भी अनेक पुस्तकें मराठी में प्रकाशित।
फ़िल्म
२०१३ में पाटील ने हिन्दी फ़िल्म रज्जो को निर्देशित किया जिसमें प्रमुख भूमिका निभायी थी अभिनेत्री कंगना रनौत ने। यह फ़िल्म मराठी साहित्यकार जयन्त पवार के एक उपन्यास पर आधारित है।http://archive.indianexpress.com/news/mumbai-an-ias-officer-who-also-directs-films/1194825/0 Mumbai: An IAS officer who also directs films १४ नवंबर २०१३ झिशान शेख इंडियन एक्सप्रेस ९ अगस्त २०१७ मुंबई: एक आईएएस अधिकारी जो फिल्मों का निर्देशन करते हैं अंग्रेज़ी
सम्मान
नाथ माधव पुरस्कार - 1989 ('पानीपत' के लिए )
प्रियदर्शिनी राष्ट्रीय पुरस्कार - 1990 ('झाडाझडती' के लिए)
भारतीय भाषा परिषद पुरस्कार - 1990 ('पानीपत' के लिए)
विखे पाटील पुरस्कार - 1990 ('झाडाझडती' के लिए)
साहित्य अकादमी पुरस्कार - 1992 ('झाडाझडती' के लिए)
गडकरी पुरस्कार - 1998 ('महानायक' के लिए)
इनके सिवा और भी कई पुरस्कारों से पुरस्कृत।
सन्दर्भ
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत मराठी भाषा के साहित्यकार
श्रेणी:हिन्दी निर्देशक
श्रेणी:भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी