411 REFERENCE · Wikipedia
टायरस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टायरस Τύρας grc Tyras4.jpg टायरस के अवशेष, मध्यकालीन दीवारों के निकट 46 12 3 N 30 21 6 E inline,title Ukraine बिल्होरोद-द्निस्त्रोव्स्की, ओडेसा ओब्लास्त, यूक्रेन बस्ती मिलेटस के उपनिवेशवासी लगभग 600 ई.पू. 4थी शताब्दी ई. (अंतिम) पुरातन यूनान से रोमन शाही काल यूनानी, रोमन खंडहर सार्वजनिक हाँ yes
UKRAINE NATIONAL
uk Городище "Тіра-Білгород"
पुरातत्व
150007-Н
टायरस (grc Τύρας) काला सागर के उत्तरी तट पर स्थित एक प्राचीन यूनानी नगर था। इसे प्राचीन स्रोतों में टायरान (Τύραν) नाम से भी जाना जाता है।Stephanus of Byzantium, Ethnica, p.354-355, 227 बीजान्टियम के स्टेफनस (तत्कालीन भाषा विज्ञानी) के अनुसार, इसका पूर्व नाम ओफियुस्सा (Ὀφιοῦσσα) था। नगर की स्थापना मिलेटस के उपनिवेशवादियों ने लगभग 600 ईसा पूर्व की थी।Tyras https://www.ebsco.com/research-starters/history/tyras EBSCO Research Starters 2026-08-16Tyras https://www.encyclopediaofukraine.com/pages%5cT%5cY%5cTyras.htm Encyclopedia of Ukraine 2026-08-16 यह नगर टायरस नदी (वर्तमान द्निस्तर नदी) के मुहाने से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। इसके पुरातात्त्विक अवशेष वर्तमान में यूक्रेन के ओडेसा ओब्लास्त में स्थित बिल्होरोद-द्निस्त्रोव्स्की के निकट पाए जाते हैं।
इतिहास
प्रारंभिक काल में टायरस का अधिक महत्व नहीं था। दूसरी शताब्दी ई॰पू॰ में यह स्थानीय राजाओं के अधीन आ गया, जिनके नाम इसके सिक्कों पर अंकित हैं। लगभग 50 ई॰पू॰ में गेटे जनजाति ने इसे नष्ट कर दिया।Tyras https://www.perseus.tufts.edu/hopper/text?doc=Perseus:text:1999.04.0006:entry=tyras The Princeton Encyclopedia of Classical Sites 2026-08-16
56 ई॰ में, सम्राट नीरो के शासनकाल में, रोमनों ने शहर का पुनर्निर्माण किया और इसे निचला मोएशिया प्रांत का हिस्सा बना लिया। दोमितियन से लेकर सेवेरस अलेक्जेंडर तक के सम्राटों के सिर वाले सिक्कों की एक श्रृंखला यहाँ मिलती है। शहर में रोमन बेड़े क्लासिस फ्लाविया मोएसिका की एक छोटी इकाई तैनात थी।
201 ई॰ में, सेप्टिमियस सेवेरस और काराकाल्ला ने शहर के निवासियों को शुल्क-मुक्त व्यापार का अधिकार दिया।Bertolazzi Riccardo The Eastern Roman Empire under the Severans Vandenhoeck & Ruprecht 2024 978-3-647-30251-5 243
सेवेरस अलेक्जेंडर के समय के कुछ बाद, गोथों ने इसे आंशिक रूप से नष्ट कर दिया। पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि रोमन लोग थियोडोसियस प्रथम के अधीन 4थी शताब्दी के अंत तक यहाँ बने रहे।Magomedov B. Son N. The Complex of Finds from the Excavations in Tyras in 1978 Archaeology and Early History of Ukraine 2024 10.37445/adiu.2024.03.01 https://adiu.com.ua/index.php/journal/article/view/636
प्रशासन और अर्थव्यवस्था
शहर का शासन पाँच आर्खोनों, एक सीनेट, एक लोक सभा और एक रजिस्ट्रार के हाथों में था। इसके सिक्कों पर गेहूं, शराब और मछली के व्यापार का संकेत मिलता है। मिले कुछ शिलालेख भी अधिकतर व्यापार से संबंधित हैं।
पुरातत्व
मध्यकाल में इस स्थल पर किले का निर्माण होने के कारण प्राचीन नगर के अवशेष सीमित रूप में ही संरक्षित हैं। उत्खनन के दौरान तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के निजी आवासों के अवशेष मिले हैं। नगर में सिनोप, निडोस और रोड्स से संबंधित एम्फोरा (मिट्टी के बड़े पात्र) पाए गए हैं, जो इन क्षेत्रों के साथ व्यापारिक संपर्कों का संकेत देते हैं।Mateevici Natalia Lot of amphora stamps found in the pit no. 16 from Tyras Tyragetia 2012 https://www.nationalmuseum.md/en/press_releases/journal_tyragetia/lot_of_amphora_stamps_found_in_the_pit_no_16_from_tyras/
सन्दर्भ
श्रेणी:यूक्रेन के पुरातात्विक स्थल
श्रेणी:प्राचीन यूनानी शहर