411 REFERENCE · Wikipedia
एडिनबर्ग किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2016
एडिनबर्ग कासल एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड 300px एडिनबर्ग कासल की एक तस्वीर 55.948611 -3.200833 type:landmark_region:GB dms inline,title एडिनबर्ग में अवस्थिति स्थल कांस्य युग से आवसिन है, किले की वर्त्तमान संरचनाएँ १२वीं सदी की हैं। उपयोगी स्कोटिश सरकार हाँ हिस्टोरिक स्कॉटलैंड लुटेनंत कर्नल डगलस जे मैके अनेक युद्ध तथा कुल २६ दर्ज मुहासिरे
एडिनबर्ग कासल(Edinburgh Castle, ब्रिटिश उच्चारण:एडिन्बर खास्ल्) अथवा एडिनबर्ग का किला, स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग शहर के मध्य में कासल रॉक नामक पहाड़ी पर स्थित एक गिरीदुर्ग(पहाड़ी किला) है। ऐतिहासिक तौर पर, इस किले के स्थान पर कमसेकम १२वीं सदी से एक शाही किले के होने के प्रमाण हैं। यह किला सन् १६३३ तक शाही निवास के रूप में सत्यापित रहा था। १५वीं सदी से, इस किले की रिहाइशी महत्व घटने लगी और १७वीं सदी से इसे मुख्यतः एक सैन्य ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। १९वीं सदी के बाद से इस किले के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनज़र इसे स्कॉटलैंड के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर क्र रूप में देखा जाने लगा, और तत्पश्चात् इस किले पर अनेक पुनःस्थापन परियोजनाएँ चलाई गयीं। स्कॉटियाई राजशाही के सबसे अहम गढ़ों में से एक होने के कारण, इस किले का अनेक ऐतिहासिक युद्धों और मुठभेड़ों में अहम भूमिका रही है, जिनमे स्कॉटिश स्वतंत्रता युद्ध और १७४५ की जैकोबीयाइ जागरण शामिल हैं। इस किले पर किये गए शोधों से पता चलता है की इस किले के ११०० वर्षों के इतिहास में इस पर कमसेकम २६ मुहासरे लगाये गए थे। आज यह किला स्कॉटलैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। २०१३ में इस किले को देखने के लिए कुल १४ लाख आगंतुक आये थे। इस किले को एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के एगींबुर्ग मिलिट्री टैटू के कार्यक्रम स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है, जिसमे प्रत्येक वर्ष एडिनबर्ग, यूके तथा विदेशों से भी लाखों लोग आते हैं। इसकी ऐतिहारिक महत्ता और लोकप्रियता के मद्देनज़र इस किले को कई मायनों में एडिनबर्ग शहर तथा पूरे स्कॉटलैंड का प्रतीक भी माना जाता है। इस किले के प्रतिबिंब को एडिंबिरग नगर परिषद् तथा एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के कुलांकों में भी देखा जा सकता है।
किले के गिने-चुने भवन हैं जो १६वीं सदी से पूर्वतीथ हैं, क्योंकि लैंग के मुहासिरे के समय तोपों की गोलाबारी द्वारा इस किले के अधिकांश इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस संदर्भ में सबसे विशिष्ट अपवादात्मक भवन सेंट मार्गारेट्स चैपल है, जोकि १२वीं साद से आबाद है, और इसे अक्सर एडिनबर्ग की सबसे पुरातन संरचना माना जाता है। इसके अलावा शाही महल और उसका "ग्रेट हॉल", दोनों हीं उस अवरोध से पूर्वतीथ हैं, हालांकि, ग्रेट हॉल के इंटीरियर्स मूल मध्य-विक्टोरियाइ काल से काफ़ी परिवर्तित हो चुके हैं। इसके अलावा यह किला, स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय युद्ध स्मृति, राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय तथा स्कोटियाई राजपरिधानों की भी मेज़बानी करता है। आज भी इस किले के कुछ हिस्सों में ब्रिटिश सेना की उपस्थिति है, परंतु अब सेना की उपस्थिति केवल प्रशासनिक और पारंपरिक है।
संरचना व वास्तुकला
center| 700px
इतिहास
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:ब्रिटेन के ऐतिहासिक भवन
श्रेणी:एडिनबर्ग की इमारतें व संरचनाएँ
श्रेणी:स्कॉटलैंड के महल व किले
श्रेणी:ब्रिटेन के महल व किले
श्रेणी:ब्रिटेन के राजकीय निवास