411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीरंग प्रथम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
1572 – 1586 ई॰ सम्राट विजयनगर साम्राज्य तिरुमल देव राय वेंकट द्वितीय अराविदु हिन्दू धर्म तिरुमल देव राय वेंगलाम्बा
श्रीरंग देव राय (उर्फ श्रीरंग प्रथम) (शासनकाल 1572 – 1586 ई॰) विजयनगर साम्राज्य में अराविदु राजवंश के दूसरे राजा थे। वो पेनुकोंडा के किले से शासन करते थे। वो अपने पिता तिरुमल देव राय के उत्तराधिकारी बने। उनके राज्य पर तूर्क-फारसी मुस्लिम पड़ोसियों से लगातार हमले होते रहे।राव 1995 127
सन् 1576 में बीजापुर सल्तनत के तुर्क-फारसी सुलतान अली आदिल शाह प्रथम ने तीन माह तक पेनुकोंडा का घराव किया लेकिन बाद में श्रीरंग ने हमला करने वाले सुलतान को हरा दिया और बीजापुर की सेना को भागना पड़ा।राव 1995 127
सन् 1579 में गोलकोण्डा के तुर्की-फारसी सुलतान ने हमला किया एवं अहोबिलं के नरसिंह मंदिर को लूटा। सन् 1580 तक कोंडाविदु प्रांत का पतन हो गया व अहोबिलं पर श्रीरंग ने कब्जा कर लिया।
उनका सन् 1586 ई॰ में निधन हो गया जबकि उन्होंने अपना कोई उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया था। अतः उनके निधन के बाद चंद्रगिरि के शासक और श्रीरंग के छोटे भाई वेंकटपति राय उत्तराधिकारी बने।
सन्दर्भ
ग्रंथसूची
History and culture of Andhra Pradesh: from the earliest times to the present day राव पी॰ रघुनाध 1995 स्टर्लिंग पब्लिशर्स प्राइवेट लिमिटेड 978-81-207-1719-0 पुनः मुद्रित नई दिल्ली
श्रेणी:१५८६ में निधन
श्रेणी:विजयनगर साम्राज्य
श्रेणी:भारतीय हिन्दू
श्रेणी:अनंतपुर जिले के लोग