411 REFERENCE · Wikipedia
समस्तीपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समस्तीपुर शहर Khudneshwar Dham Mandir.jpg खुदनेश्वर धाम मंदिर बिहार में स्थिति India Bihar right भारत में स्थिति 25.862931 N 85.781064 E dms inline,title देश राज्य बिहार क्षेत्र मिथिला प्रमंडल दरभंगा ज़िला समस्तीपुर भाषाएँ आधिकारिक हिन्दी अतिरिक्त आधिकारिक उर्दू क्षेत्रीय मैथिली महापौर अनीता राम उपमहापौर रामबालक पासवान नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी Metric 155 46.54 253136 10वाँ (बिहार)177वाँ (भारत) 2011 auto IST +5.30 पिन कोड 848101 BR-33 दूरभाष कोड 06274 samastipur.nic.insamastipurnagarnigam.net नगर निगम समस्तीपुर नगर निगम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र समस्तीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र समस्तीपुर HDI 554 (मध्यम) Samastipur en
समस्तीपुर (en Samastipur no) भारत के बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है और दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आता है। बूढ़ी गंडक नदी शहर से होकर बहती है। यह पूर्व मध्य रेलवे (ECR), हाजीपुर के पांच रेलवे डिवीजनों में से एक है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect https://web.archive.org/web/20170118113423/https://books.google.com/books?id=dSZ987-0Fb8C 18 जनवरी 2017," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810
जनसांख्यिकी
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, समस्तीपुर की कुल जनसंख्या 62,935 थी, जिसमें 33,025 पुरुष और 29,910 महिलाएं थीं। 0 से 6 वर्ष की आयु के भीतर जनसंख्या 8,252 थी। समस्तीपुर में साक्षरों की कुल संख्या 46,416 थी, जो कुल जनसंख्या का 73.8% थी।
शिक्षा
समस्तीपुर में कई स्कूल और कॉलेज हैं। अधिकांश कॉलेज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से संबद्ध हैं।
समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर, आर0एन 0ए 0आर0 कॉलेज,समस्तीपुर, बी 0आर0बी0 कॉलेज, समस्तीपुर, विमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर आदि जिले के प्रमुख कॉलेज हैं।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में स्थित है।
इग्नू (IGNOU) के समस्तीपुर में कई अध्ययन केंद्र हैं।
यातायात
सड़क मार्ग:
बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (B.S.R.T.C) पड़ोसी राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए बस सेवाएं संचालित करता है।
रेल मार्ग:
समस्तीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे नेटवर्क के पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में स्थित है और भारत के अधिकांश क्षेत्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह उत्तर बिहार के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है।
जल मार्ग
गंगा नदी में नाव के माध्यम से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात होता है।
डिजिटल मीडिया
समस्तीपुर में स्थानीय समाचार और डिजिटल मीडिया की उपस्थिति बढ़ रही है।
मीडिया आउटलेट मालिक (Owner) वेबसाइट लिंक समस्तीपुर न्यूज़ (Samastipur News) सौरभ ठाकुर samastipurnews.in
इन्हें भी देखें
समस्तीपुर ज़िला
रोसड़ा
पूसा, समस्तीपुर
सन्दर्भ
श्रेणी:समस्तीपुर जिला
श्रेणी:बिहार के शहर
श्रेणी:समस्तीपुर ज़िले के नगर
*