Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ठेकुआ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ठेकुआ Thekua - Chhath Festival - Kolkata 2013-11-09 4316.JPG 250px भारतीय उपमहाद्वीप उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल), बिहार, झारखंड मिष्ठान आटा, चीनी या गुड़, घी, इलायची ठेकुआ या खमौनी, खबौनी, या ठोकनी भारतीय उपमहाद्वीप में बनने वाली एक सूखी मिठाई है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और नेपाल के तराई क्षेत्र में यह बहुत लोकप्रिय है। छठ पूजा में ठेकुआ को प्रसाद (भगवान की पेशकश) के रूप में बनाया जाता है। इन स्थानों में सदियों से इसे एक मीठे पकवान के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। ठेकुआ बनाने के लिए मुख्य रूप से गेहूं के आटे, चीनी या गुड़ और घी का प्रयोग किया जाता है। स्वाद और सुगन्ध को बढ़ाने के लिए इलायची और नारियल के बुरादे का उपयोग भी किया जाता है। आटे को चीनी और अन्य अवयवों के साथ गूंधा जाता है और हल्की आँच पर घी या तेल में लाल-भूरा होने तक तला जाता है। गर्म होने पर यह नरम होता है लेकिन ठंडा होने के बाद खस्ता हो जाता है। इसे बिना किसी प्रकार के परिरक्षक का प्रयोग किए पन्द्रह से बीस दिन तक संरक्षित किया जा सकता है। सन्दर्भ श्रेणी:उत्तर भारत का खाना श्रेणी:बिहारी खाना