411 REFERENCE · Wikipedia
असाफ़ हारोफ़े चिकित्सा केन्द्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|असाफ़ हारोफ़े अस्पताल
असाफ़ हारोफ़े चिकित्सा केन्द्र (מרכז רפואי אסף הרופא) जिसे असाफ़ हारोफ़े अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है, इज़राइल में स्थित एक अस्पताल है। यह अस्पताल 60 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है और तेल अवीव और बॅन गुरियन हवाई अड्डे से इसकी दूरी 15 किमी है। यह अस्पताल इज़राइल की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का तीसरा सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल में 800 बिस्तर हैं और यह मध्य इज़राइल में 3,70,000 लोगों को अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराता है।
इस अस्पताल में लगभग 3,400 चिकित्सक, वैज्ञानिक, स्वास्थ सेवा कर्मचारी, स्वयंसेवी और प्रशासनिक कर्मचारी कार्यरत है।
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:इज़राइल के अस्पताल