Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तालिसपत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तालिसपत्रYew Eibe yew.jpg तालिसपत्र के बीजों के इर्द-गिर्द एक लाल बीजचोल होता है - इस चित्र में कुछ छोटे बीज ऐसे भी दिख रहें हैं जिनपर यह बीजचोल नहीं बना है पादप कोणधारी (Pinophyta) पिनोप्सिडा (Pinopsida) पायनालेज़ (Pinales) टैक्सेसिए (Taxaceae) ऍस ऍफ़ ग्रे वंश Amentotaxus (5 जातियाँ) Austrotaxus (1 जातियाँ) Cephalotaxus (11 जातियाँ) Diploporus Pseudotaxus (1 जातियाँ) Sommerxylon (विलुप्त) Taxus (लगभग 11 जातियाँ) Torreya (6 जातियाँ) thumb|240px|इंग्लैण्ड में उगते कुछ तालिसपत्र के वृक्ष तालिसपत्र, बिरमी या ज़रनब (अंग्रेज़ी: yew, यू) कोणधारी वृक्षों का एक जीववैज्ञानिक कुल है जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (हॅमिस्फ़ीयर) के पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है। इसकी बहुत सी (३० से ज़्यादा) जातियाँ हैं जिनमें से कुछ छोटे पेड़ हैं और कुछ झाड़ियाँ हैं। इनकी बहुत सी टहनियाँ होती हैं जिनपर सदाबहार पत्ते लगे होते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में यह वृक्ष हिमालय क्षेत्र में मिलते हैं। इन पेड़ों पर लगे नर कोण बहुत छोटे होते हैं (२ से ५ मिलीमीटर)। मादा कोण भी छोटे होते हैं और उनमें सिर्फ़ एक बीज बनता है। जैसे-जैसे बीज पनपता है उसके बाहर एक छोटे फल जैसा लाल-सुर्ख़ चोला (बीजचोल या ऐरिल) बनता है। यह रसदार और मीठा होता है जिस वजह से चिड़ियाँ इसे बीज समेत खा लेती हैं और फिर दूर-दराज़ के इलाक़ों में बीज गिरा देती हैं। मनुष्यों के लिए तालिसपत्र के बीज बहुत ज़हरीले होते हैं इसलिए इन्हें कभी भी नहीं खाना चाहिए। अन्य नाम तालिसपत्र बहुत से नामों से जाना जाता हैं जिनमें 'बिरमी', 'भिरमी', 'थोना', 'सुर्ख़दार', 'लौठसल्ला', इत्यादि शामिल हैं।Taxus baccata,Himalayan Yew https://web.archive.org/web/20180325040258/http://cikashmir.blogspot.com/2011/05/taxus-baccatahimalayan-yew.html 25 मार्च 2018 , Chenab Industries KashmirA dictionary of the economic products of India, Volume 6, Part 3A, Sir George Watt, Edgar Thurston, India. Department of Revenue and Agriculture, Periodical Experts, 1893, ... Taxus baccata ... The Yew ... Thuno, birmi, sirnub birmi ... thona ... आयुर्वेद और कैंसर चिकित्सा में प्रयोग तालिसपत्र का प्रयोग आयुर्वेद चिकित्सा में हज़ारों वर्षों से होता आया है।Indian Medicinal Plants: An Illustrated Dictionary https://web.archive.org/web/20140626181417/http://books.google.com/books?id=gMwLwbUwtfkC 26 जून 2014 , C. P. Khare, Springer, 2007, ISBN 978-0-387-70637-5, ... Taxus baccata ... Birmi, Thuno ... CNS depressant ... analgesic, anticonvulsant ... antispasmodic, sedative ... antirheumatic, anticatarrhal, insecticidal and wound healing ... आधुनिक काल में इनके बीजों में मौजूद टैक्सोल (Taxol) नामक ज़हरीले रसायन का प्रयोग कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है। दवाईयाँ बनाने के लिए इस रसायन की इतनी मांग है कि हिमालायाई तालिसपत्र के अस्तित्व को ही ख़तरा हो गया है।Medicinal Resources of the Tropical Forest: Biodiversity and Its Importance to Human Health, Michael J. Balick, Elaine Elisabetsky, Sarah A. Laird, Columbia University Press, 1996, ISBN 978-0-231-10171-4, ... Many kilograms are available, renewably, in the Himalayas, I predict. Once needle-derived taxol is approved, as bark-derived taxol is now approved on the New Drug Application (NDA), the Himalayan yew ... इन्हें भी देखें कोणधारी सन्दर्भ 2 श्रेणी:कोणधारी * श्रेणी:पायनालेज़ कुल