Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्रातेर (बासन)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगर आप क्रेटर शब्द से सम्बंधित कोई लेख ढूंढ रहे हैं तो क्रेटर देखें thumb|300px|१२००-११०० ई॰पू॰ में बना एक प्राचीन यूनानी क्रातेर जो अब एथेंस के राष्ट्रिय पुरातत्विक संग्राहलय में रखा हुआ है क्रातेर (यूनानी: κρατήρ) प्राचीन यूनान में मदिरा और पानी मिलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक बड़ा बासन हुआ करता था। सामाजिक प्रयोग यूनानी सभाओं में क्रातेर कमरे के बिलकुल बीच में रख दिए जाते थे और उनमें सही मात्रा में गाढ़ी मदिरा और पानी मिला दिए जाते थे ताकि यह मिश्रण पीने योग्य हो जाए। भरने के बाद क्रातेर बहुत भारी होते थे और उन्हें हिलाना मुश्किल था। जब सभा होती थी तो नौकर क्रातेर से सुराहियों में मदिरा भर के मेहमानों के ख़ाली प्याले भरा करते थे। यह रिवाज इतना प्रचलित था के आधुनिक यूनानी में गाढ़ी मदिरा का नाम ही "क्रासि" (κρασί) पड़ गया है। क्योंकि क्रातेर के मुख चौड़े और खुले थे इसलिए कुम्हार इन्हें बनाते हुए अन्दर और बाहर दोनों तरफ से ऊंचे तापमान की भट्टी में बनाते थे। ऊंचा तापमान रखने से कुम्हारी मिटटी पिघल कर शीशे के पदार्थ बना देती है। क्रातेर अन्दर और बहार से ऐसे होते थे ताकि देखने में आकर्षक हों। शब्द की उत्पत्ति और प्रयोग प्राचीन यूनानी भाषा में "केरान्निमी" (κεράννυμι) एक क्रिया है जिसका अर्थ मिश्रण करना होता है। क्रातेर शब्द इसी से जन्मा है। विश्व की कई आधुनिक भाषाओँ में क्रेटर (अंग्रेज़ी: crater) शब्द प्रयोग होता है जिसका अर्थ है "किसी सतह पर विस्फोट से बना हुआ बड़ा गोलाकार गड्ढा"। अगर इन गड्ढों को देखा जाए तो इनकी शक्ल क्रातेर की अन्दर की लगती है, इसीलिए क्रेटर नाम प्रचलित हो गया। ध्यान रहे के "केरान्निमी" (κεράννυμι) का मूल शब्द आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा में "क्रा" माना जाता है, जिसका अर्थ था "मिश्रण करना"। इस शब्द का संस्कृत में वंशज सजातीय शब्द "च्रा" या "चरा" है जिसका अर्थ है "पकाना" (यानि "पकाने के लिए मिश्रण करना")।ABAIRדברDABAR! Biblical Hebrew words bearing some resemblance to Gaelic, Quote: MacBain: cuirm a feast, so Irish, Early Irish coirm, cuirm, Middle Welsh cwrwf, Welsh cwrw, beer, Cornish coref, Gaulish κοῡρμι, cervisia *kurmen; Latin cremor, broth (English cream; Greek κεράννυμι, mix; Sanskrit çrâ, çr., cook; Indo-European kera, kra, mix इन्हें भी देखें यूनान क्रेटर सन्दर्भ 2 श्रेणी:बर्तन श्रेणी:मिट्टी से बनी वस्तुएँ श्रेणी:शराब के बर्तन श्रेणी:शब्द श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना