411 REFERENCE · Wikipedia
लोढी माता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लोढी माता एक देवी का नाम है, जिनका मन्दिर मध्यप्रदेश [[शिवपुरी]] जिले के नरवर स्थान पर है। यहां पर लोग अपनी नई शादी होने पर, या बच्चा होने पर पूजा करने के लिए आते हैं। कुछ राज्यो में जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि जगह जगह मन्दिर बने हुए है उन मंदिरों में पुजारिन पूजा करती है और भक्तों की समस्या भी हल भी करती है।
लोक कथा अरुण अपेक्षित शिवपुरीः अतीत से आज तक लोढी मााता 2009 श्री राम किशन सिंघल फाउण्डेशन शिवपुरी
किसी प्रचलित लोककथा के अनुसार नरवर के तत्कालीन राजा से बेडनी समाज की एक नृत्यांगना ने शर्त लगाई कि वह नरवर किले से किले के सामने वाली ऊँची पहाडी तक कच्चे धागे पर नाचती हुई जा सकती है। राजा ने शर्त में अपना संपूर्ण राज पाठ लगा दिया। राजा को छूट दी गयी थी कि वह किसी भी धारदार हथियार से धागे को काट सकता है। नृत्यांगना ने जैसे ही नृत्य करते हुए उस पार जाने की तैयारी की राजा चिन्तित हो उठे। बेडनी अपन गंतव्य तक पहुँचने ही वाली थी। तभी राजा ने धारदार हथियार से धागे को काटना चाहा। वह धागा न काट पाया। उसने सारे धारदार हथियार आजमा लिए। मान्यता है कि उस बेडनी ने अपनी मंत्र शक्ति से सभी हथियारों की धार बाँध दी थी। उन्हें नाकाम कर दिया था। किन्तु एक चर्माकार का औजार (रांपी) जूते जोडने के कुंडे में डले होने से अशुद्ध होने के कारण मंत्रों के प्रभाव से बच गया। उसकी धार न बाँधी जा सकी। राजा ने चर्मकार की उस रांपी से धागा काट दिया। किले की ऊँचाई से नीचे गिरकर बेडनी की मृत्यु हो गयी। जिस जगह गिर कर बेडनी का देहान्त हुआ, संभवतः उसी जगह आज एक मन्दिर बना हुआ है। जिसे लोढी माता का मन्दिर कहा जाता है। इस घटना के पश्चात् यह कहावत लोढी माता के सन्दर्भ में प्रचलित हुई।
नरवर चढे न बेडनी, एरच पके न ईंट
गुदनौरा भोजन नहीं, बूँदी छपे न छींट।
वर्तमान स्थिति
आज भी लोढी माता के दर्शन हेतु यह स्थान प्रसिद्ध है। यहाँ देश भर से लोग पूजा करने के लिए आते हैं। नृत्याँगना के साथ हुए इस छल के कारण आज भी बेडिया समाज के लोग नरवर में नाचने के लिए आते हैं। नरवर के इतिहास से जुडी एसी अनेकों कथाएँ समाज में प्रचलित हैं। इतिहासकार डॉ. मनोज माहेश्वरी बताते हैं कि, लोढी माता की कथा अत्यन्त प्राचीन है और जनमानस में खूब रची बसी है।
बाह्य कड़ीयां
मानचित्र
लोठी माता की जीवनी
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के हिन्दू मंदिर