Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समय प्रबंधन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

समय प्रबंधन (Time Management) का अर्थ है किसी विशिष्ट कार्य या गतिविधि पर लगाए जाने वाले समय की योजना बनाना और उस पर सचेत नियंत्रण (conscious control) रखना। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी कार्यक्षमता (effectiveness), दक्षता (efficiency) और उत्पादकता (productivity) को बढ़ाना है। समय प्रबंधन सिर्फ काम से नहीं जुड़ा है, बल्कि इसमें हमारी नौकरी, सामाजिक जीवन, परिवार, शौक, व्यक्तिगत रुचियों और अन्य ज़िम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना शामिल है। समय का सही उपयोग करने से लोगों को अपने काम और जीवन को व्यवस्थित करने के अधिक विकल्प मिलते हैं। अक्सर किसी भी लक्ष्य या प्रोजेक्ट, जिसकी कोई समय-सीमा (deadline) होती है, को पूरा करने के लिए विभिन्न कौशल, उपकरणों और तकनीकों की आवश्यकता होती है। समय प्रबंधन और मनोविज्ञान (Neuropsychology) लगातार और अत्यधिक रूप से अपने समय का प्रबंधन न कर पाना सिर्फ एक बुरी आदत नहीं है, बल्कि यह 'अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर' (ADHD) नामक स्थिति का परिणाम भी हो सकता है। ADHD से प्रभावित लोगों में समय प्रबंधन को लेकर कई दिक्कतें देखी जाती हैं, जैसे:अपनी क्षमता से कम हासिल कर पाना (sense of underachievement),खुद को व्यवस्थित (organized) करने में कठिनाई,किसी काम की शुरुआत करने में परेशानी,एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को सँभालने में दिक्कत ,शुरू किए गए काम को अंजाम तक पहुँचाने (follow-through) में विफलता समय प्रबंधन की प्रमुख विधियाँ (Methods) टू-डू लिस्ट और प्राथमिकता (Task List Organization) कार्यों की सूची बनाकर उन्हें प्राथमिकता देना समय प्रबंधन का सबसे पुराना और असरदार तरीका है। चार्ल्स एम. श्वाब का उदाहरण: बेथलेहम स्टील कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष चार्ल्स एम. श्वाब को सलाहकार आइवी ली (Ivy Lee) ने एक सलाह दी थी जिसे उन्होंने अपने जीवन की सबसे लाभदायक सलाह माना: अपने कामों की सूची बनाएँ, उन्हें महत्व के अनुसार नंबर दें, और हर दिन समय के अनुसार उन्हें एक-एक करके पूरा करें। ABC प्राथमिकता (ABC Prioritization): 1973 में एलन लेकीन (Alan Lakein) ने इस सिस्टम को मशहूर किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कामों को 'A', उससे कम को 'B', और सबसे कम महत्वपूर्ण को 'C' श्रेणी में रखा जाता है। 'A' के अंदर भी सबसे ज़रूरी काम को 'A-1' कहा जा सकता है। एक अच्छी टू-डू लिस्ट लचीली (flexible) होनी चाहिए ताकि अप्रत्याशित कामों को जगह मिल सके। साथ ही, समय-समय पर (मासिक या वार्षिक) अपनी इस प्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए ताकि कमियों को दूर किया जा सके। कार्यो को पूरा करना (GTD - Getting Things Done) यह तकनीक डेविड एलन (David Allen) द्वारा बनाई गई है। इसका मुख्य विचार यह है कि छोटे कामों को तुरंत निपटा लें, और बड़े कामों को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट लें ताकि उन पर अभी से काम शुरू किया जा सके। सिद्धांत: डेविड एलन कहते हैं, "सच तो यह है कि किसी बात को कागज़ पर लिखने के बजाय अपने दिमाग के अंदर याद रखने में ज़्यादा ऊर्जा (energy) खर्च होती है।" उद्देश्य: अपने दिमाग से सभी विचारों और कामों का बोझ तुरंत निकालकर उन्हें कागज़ पर उतारें, ताकि आप उन्हें स्पष्ट रूप से देख सकें और आसानी से प्रबंधित कर सकें। लघु आतिध्यान तकनीक (Pomodoro) इसे फ्रांसेस्को सिरिलो (Francesco Cirillo) ने 1980 के दशक के अंत में विकसित किया था। उस समय यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए वे टमाटर (इटैलियन में पोमोडोरो) के आकार के एक किचन टाइमर का इस्तेमाल करते थे। कैसे काम करता है: इसमें समय को 30 मिनट के ब्लॉक में बाँटा जाता है। इसमें से 25 मिनट बिना किसी रुकावट के पूरी एकाग्रता के साथ काम करना होता है (जिसे एक 'पोमोडोरो' कहते हैं) और फिर 5 मिनट का ब्रेक लेना होता है। लंबा ब्रेक: लगातार 4 पोमोडोरो (यानी 2 घंटे) पूरे करने के बाद 15 से 30 मिनट का एक लंबा ब्रेक लेने की सलाह दी जाती है। दीर्घकालिक - अल्पकालिक योजना विधि (Franklin Planner) यह एक कागज़-आधारित समय प्रबंधन प्रणाली है जिसे हायरम डब्ल्यू. स्मिथ (Hyrum W. Smith) ने बनाया था। इसका नाम बेंजामिन फ्रैंकलिन के नाम पर रखा गया और यह 1980 और 1990 के दशक में बहुत लोकप्रिय हुआ। मुख्य विचार: यह "अंत को ध्यान में रखकर शुरुआत करने" (beginning with the end in mind) की अवधारणा पर ज़ोर देता है। यह आपके रोज़मर्रा के छोटे कामों को आपके जीवन के बड़े और दीर्घकालिक लक्ष्यों (long-term goals) के साथ जोड़ता है। सिस्टम: यह एक रिंग-बाइंडर डायरी के रूप में आता है जिसमें दैनिक, साप्ताहिक, मासिक योजना, लक्ष्य तय करने की वर्कशीट और मूल्यों को स्पष्ट करने वाले पन्ने होते हैं। इसमें भी ABC प्राथमिकता प्रणाली का उपयोग होता है। महत्वपूर्ण बनाम तत्काल प्रबंधन (Eisenhower method) अंगूठाकार|समय प्रबंधन का सबसे सरल फॉर्मूला: आइज़नहावर मैट्रिक्स (Eisenhower Matrix) हर काम तुरंत करना ज़रूरी नहीं होता, सही काम को सही समय पर पहचानना सीखें। यह तरीका अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर के नाम पर है, जो 'महत्व' (Importance) और 'तत्काल/ज़रूरी' (Urgency) के आधार पर प्राथमिकताओं को तय करता है। मूल विचार: आइजनहावर का एक मशहूर कथन है (जिसे उन्होंने किसी पूर्व कॉलेज अध्यक्ष का बताया था): "मेरे पास दो तरह की समस्याएँ हैं, तत्काल (Urgent) और महत्वपूर्ण (Important)। जो तत्काल हैं वे महत्वपूर्ण नहीं हैं, और जो महत्वपूर्ण हैं वे कभी तत्काल नहीं होतीं।" चार हिस्से (Quadrants): इस सिद्धांत का उपयोग करके कामों को चार बॉक्स (मैट्रिक्स) में बाँटा जाता है: महत्वपूर्ण और तत्काल: ये काम तुरंत और आपको खुद करने चाहिए। महत्वपूर्ण लेकिन तत्काल नहीं: इन कामों के लिए एक तारीख तय करें और बाद में खुद करें। तत्काल लेकिन महत्वपूर्ण नहीं: ये काम दूसरों को सौंप दें (Delegate)। न तत्काल, न महत्वपूर्ण: इन कामों को अपनी लिस्ट से पूरी तरह हटा दें (Drop it)। संदर्भ https://en.wikipedia.org/wiki/Time_management(translation)