411 REFERENCE · Wikipedia
इलेमी त्रिकोण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|इलेमी त्रिकोण का नक़्शा - अलग-अलग स्रोत इसकी भौगोलिक परिभाषा अलग सीमाओं के आधार पर करते हैं
इलेमी त्रिकोण (Ilemi Triangle) पूर्वी अफ़्रीका का एक विवादित क्षेत्र है। इसकी सीमाओं को लेकर भी कुछ बहस है और इसका क्षेत्रफल १०,३२० और १४,००० वर्ग किमी के बीच अनुमानित किया जाता है। इलेमी त्रिकोण का नाम अनुआक समुदाय के 'इलेमी अकवोन' नामक एक मुखिया पर रखा गया था। दक्षिण सूडान और कीनिया दोनों इसपर सम्प्रभुता का दावा करते हैं हालांकि यह इलाक़ा कीनिया के क़ब्ज़े में है। इथियोपिया इसे औपचारिक रूप से अपना तो नहीं कहता लेकिन उसने समय-समय पर यहाँ सैनिक हस्तक्षेप किया है। भौगोलिक दृष्टि से इलेमी त्रिकोण तुर्काना झील के पश्चिमोत्तरी कोने को छूता है।Brownlie, Ian (1979). African Boundaries: A Legal and Diplomatic Encyclopedia. Institute for International Affairs, Hurst and Co. pp. 867–884; 917–921.Collins, Robert O. (2004). The Ilemi Triangle https://web.archive.org/web/20120926023138/http://www.persee.fr/web/revues/home/prescript/article/ethio_0066-2127_2004_num_20_1_1065 26 सितंबर 2012 in: Annales d'Ethiopie. Volume 20, année 2004. pp. 5–12. Retrieved 2011-06-17.
इन्हें भी देखें
तुर्काना झील
सन्दर्भ
श्रेणी:कीनिया के क्षेत्रीय विवाद
श्रेणी:इथियोपिया के क्षेत्रीय विवाद
श्रेणी:दक्षिण सूडान के क्षेत्रीय विवाद
श्रेणी:सीमा त्रिबिन्दु