Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऍप्सिलन पॅगासाई तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|ऍप्सिलन पॅगासाई पर्णिन अश्व तारामंडल में 'ε' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है ऍप्सिलन पॅगासाई, जिसका बायर नाम भी यही (ε Pegasi या ε Peg) है, पर्णिन अश्व तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ८२वाँ सब से रोशन तारा है। इसकी पृथ्वी से देखी गई चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +२.४ मैग्नीट्यूड है। ऍप्सिलन पॅगासाई हमसे लगभग ७०० प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।The brightest stars: discovering the universe through the sky's most brilliant stars Fred Schaaf John Wiley and Sons, 2008 9780471704102 http://books.google.com/books?id=LvnNFyPAQyUC 26 अक्तूबर 2011 https://web.archive.org/web/20160414173452/https://books.google.com/books?id=LvnNFyPAQyUC 14 अप्रैल 2016 live अन्य भाषाओँ में ऍप्सिलन पॅगासाई तारे को अंग्रेज़ी में "एनफ़" (Enif) भी कहते हैं, जो अरबी के "अल-एनफ़" (ur الأنف) से लिया गया है, जिसका अर्थ "नाक" है। विवरण ऍप्सिलन पॅगासाई K2 Ib श्रेणी का नारंगी महादानव तारा है, जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का १० से ११ गुना और व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का १५० गुना है। इसकी तारे की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की लगभग ६,७०० गुना है। इसका सतही तापमान ४,४६० कैल्विन अनुमानित किया गया है। खगोलशास्त्रियों ने अंदाज़ा लगाया है कि यह अपने जीवन के अंत में आ पहुँचा है और कुछ ही दसियों लाखों सालों में या तो एक महानोवा (सुपरनोवा) धमाके में ध्वस्त हो जाएगा या फिर एक सफ़ेद बौना बनकर जीवनकाल अंत करेगा। यह एक परिवर्ती तारा भी है जिसकी चमक +०.७ से +३.५ मैग्नीट्यूड के बीच बदलती है। इसकी वजह इसकी सतह से उठती भीमकाय लपटों को माना जाता है हालाँकि इसका पक्का कारण ज्ञात नहीं है। इन्हें भी देखें पर्णिन अश्व तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची महादानव सन्दर्भ श्रेणी:पर्णिन अश्व तारामंडल श्रेणी:तारे श्रेणी:महादानव तारे श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना