411 REFERENCE · Wikipedia
मुर्रा भैंस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुर्रा भैंस Murrah buffalo.JPG फिलीपींस के केन्द्रीय मिन्दानाओ विश्वविद्यालय के फिलीपींस काराबाओ केन्द्र में मुर्रा भैंसें। जन्तु रज्जुकी स्तनधारी आर्टियोडक्टाइला बोवाइडी बोवाइनी बोविनी बुबालस बी. बुबालिस बुबालस बुबालिस (लीनियस, 1758)
मुर्रा भैंस, पालतू भैंस की एक प्रजाति है जो दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है। यह मूलतः अविभाजित पंजाब का पशु है किन्तु अब दूसरे प्रान्तों तथा दूसरे देशों (जैसे इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि) में भी पाली जाती है। हरियाणा में इसे 'काला सोना' कहा जाता हैै। दूध में वसा उत्पादन के लिए मुर्रा सबसे अच्छी नस्ल है। मुर्रा भैंस के सींग जलेबी आकार के होते हैं। इसके दूध में 7% वसा पाई जाती है। इस भैंस का रंग काला होता है। उत्पत्ति स्थान हिसार से दिल्ली माना जाता है। मुर्रा भैंस की गर्भा अवधि 310 दिन की हौती है और अयन विकसित तथा दूध शिराएँ उभरी हौती है।https://nbagr.icar.gov.in/wp-content/uploads/2020/02/Murrah-Buffalo.pdf मुर्रा भैंस की नस्ल 2024-04-21https://buffalopedianew.cirb.res.in/murrah/ Murrah Buffalopedia en-US 2024-04-21
शारीरिक पहचान
इस नस्ल के पशु का रंग काला स्याह होता है। इनका सिर छोटा व सींग छल्ले के आकार के होते हैं। लेकिन सिर, पूँछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल पाये जाते हैं। इनकी पूँछ लम्बी तथा पिछला भाग सुविकसित होता है। अयन भी सुविकसित होता है।Murrah buffalo 2023-08-18 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Murrah_buffalo&oldid=1170952965 Wikipedia en 2024-04-21
दुग्ध उत्पादन
मुर्रा नस्ल की भैंस एक ब्यात में लगभग 13 - 16 लीटर दूध का उत्पादन करती है। मुर्रा भैंस के दूध में 7% फैट होती है। इसीलिए सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल मुर्रा है। मुर्रा भैंस का गर्भकाल 10 माह 10 दिन (310 दिन ) का होता है।https://www.therajasthanexpress.com/2024/04/murrah-buffalo-breeds-features-production-distribution-use.html "मुर्रा भैंस (Murrah Buffalo): विशेषताएं, उत्पादन, वितरण, और उपयोग" 2024-04-20 Rajasthan Express en 2024-04-21https://agritech.tnau.ac.in/animal_husbandry/animhus_buffalo%20breeds.html Livestock:: Buffalo:: BreedsAnimal Husbandry ::buffalo breeds agritech.tnau.ac.in 2024-04-21
भैंसो की आबादी
भारत में 20वीं पशुगणना के अनुसार भैंसो की कुल संख्या 109.85 मिलियन है। देश में कुल पशुधन आबादी 535.78 मिलियन है जो पशुधन गणना- 2012 की तुलना में 4.6 प्रतिशत अधिक है।https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1588380 पशुगणना 2019 के आंकड़े 2024-04-21
इन्हें भी देखें
गिर गाय की पहचान
नीली रावी भैंस की पहचान
भदावरी भैंस की पहचान https://web.archive.org/web/20240427065147/https://www.therajasthanexpress.com/2024/04/animalbreedbhadawari-buffalo-india-uttar-pradesh.html 27 अप्रैल 2024
गायों में होने वाली लम्पी स्कीन डिजीज
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मुर्रा भैंस ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड
मुर्रा भैंस खरीदने का मंच
श्रेणी:हरियाणा
श्रेणी:भैंस