Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय रेलवे खान-पान एवम् पर्यटन निगम 125px भारतीय रेल की सहायक कम्पनी नयी दिल्ली भारत भारत रेलवे खान-पान, पर्यटन और ऑनलाइन टिकटिंग भारतीय रेल IRCTC website हाँ भारतीय रेलवे आपके खान - पान के साथ - साथ पर्यटन निगम भारतीय रेल का उपविभाग है, जो रेलवे की खान-पान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट सम्बन्धी गतिविधियों का कार्यभार सम्भालता है। सेवाएँ खान-पान आईआरसीटीसी1 (IRCTC1), भारत भर की रेल गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर खान-पान की सेवाएँ उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी सम्भालता है। यात्रा की दूरी और यात्रियों की औसत लदान घटक को ध्यान में रखते हुए, रेलवेज़ द्वारा या तो गाड़ी में ही पैंट्री कार की व्यवस्था की जाती है या यात्रा के दौरान कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ऑनलाइन टिकट सुविधा भारत में रेल टिकट बुकिंग को सुविधाजनक और बेहतर बनाने में आईआरसीटीसी (IRCTC) का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस विभाग ने अपने वेबसाइट पर इंटरनेट के ज़रिये और साथ ही मोबाइल फ़ोन से जीपीआरएस (GPRS) या एसएमएस (SMS) के ज़रिये भी रेल टिकट बुकिंग कराने की सुविधा उपलब्ध कराने में पथप्रदर्शक का काम किया है। टिकट रद्द करना हो या उसमें कोई परिष्करण करना हो तो वह भी ऑनलाइन पर किया जा सकता है। इ-टिकटों (E-tickets) के अलावा, आईआरसीटीसी (IRCTC) आई-टिकटें (I-tickets) भी प्रदान करता है जो मूल रूप से सामान्य टिकट की तरह ही होते हैं, अन्तर सिर्फ़ इतना होता है कि उनकी बुकिंग ऑनलाइन द्वारा की जाती है और उन्हें डाक द्वारा पहुँचाया जाता है। टिकट के पीएनआर स्टेटस (PNR Status) की जानकारी ऑनलाइन हासिल करने की भी सुविधा है। मुंबई उपनगरीय रेल गाड़ियों के यात्री अपना सीज़न टिकट भी आईआरसीटीसी (IRCTC) के वेबसाइट के ज़रिये प्राप्त कर सकते हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अक्सर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए "शुभ यात्रा" नामक योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के ज़रिये, यात्री वार्षिक शुल्क का अग्रिम भुगतान करके, पूरे वर्ष भर में खरीदी हुई अपनी टिकटों पर रियायत पा सकते हैं।http://www.irctc.co.in/loyalty.html शुभ यात्रा निष्ठा कार्यक्रम 4 फ़रवरी 2011 https://web.archive.org/web/20101125081920/http://www.irctc.co.in/loyalty.html 25 नवंबर 2010 dead तत्काल योजना तत्काल योजना के तहत जो यात्री कम समय अवधि के अंदर अपनी यात्रा की योजना बनाते है, वे आईआरसीटीसी पोर्टल पर तत्काल योजना के माध्यम से सभी मेल / एक्सप्रेस ट्रैन में यात्रा टिकट बुक कर सकते है । तत्काल सुविधा के अंतर्गत प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले से, वातानुकूलित कोच के आरक्षण के लिए पूर्वाह्न 10:00 बजे से बुकिंग शुरू होती है और सामान्य कोच के लिए पूर्वाह्न 11:00 बजे से बुकिंग शुरू होती है । पर्यटन आईआरसीटीसी (IRCTC) देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बजट और डीलक्स पैकेज टूर का आयोजन भी करता है। भारत दर्शन नामक लोकप्रिय पर्यटन पैकेज द्वारा बजट पर्यटकों को भारत के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की सैर करायी जाती है। लग्ज़री पर्यटन पैकेज भी उपलब्ध कराये जाते हैं, जिनमें विशेष लग्ज़री गाड़ियों में यात्रा करायी जाती है, जैसे: पैलेस ऑन व्हील्स रॉयल ओरिएंट एक्सप्रेस गोल्डन चैरियट (स्वर्ण रथ) डेक्कन ओडिसी रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स बुद्धिस्ट (बौद्ध) सर्किट ट्रेन और आईआरसीटीसी (IRCTC) 'महाराजास एक्सप्रेस' के प्रचालन में भी भागीदार है।http://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata-/Rs-1-lakh-a-night-on-Maharajas-Express/articleshow/5700045.cms Rs 1 lakh a night on Maharajas’ Express Gupta Jayanta 2010-03-19 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 2010-04-06 https://web.archive.org/web/20100428084358/http://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata-/Rs-1-lakh-a-night-on-Maharajas-Express/articleshow/5700045.cms 28 अप्रैल 2010 live पारम्परिक पर्यटन के अलावा, आईआरसीटीसी (IRCTC) साहसिक पर्यटन पैकेज भी उपलब्ध कराता है, जिसमें पानी के खेल, जोखिम भरे खेल और जंगलों में लम्बी पैदल यात्रा इत्यादि शामिल हैं। इनके अलावा, पर्यटकों की विशिष्ट पसन्द के अनुकूल पर्यटन योजना बनाने का प्रावधान इसका एक और ख़ास आकर्षण है। हवाई यात्रा टिकट आईआरसीटीसी की अपनी वेबसाइट के माध्यम से हवाई यात्रा टिकट (एयर टिकट) बुकिंग में भी उपस्थिति है। आईआरसीटीसी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए हवाई यात्रा टिकट बुकिंग सुविधा प्रदान करता है। आईआरसीटीसी एलटीसी टिकट बुक करने के लिए एक अधिकृत एजेंसी भी है। आईआरसीटीसी अपने यात्रा के दौरान ग्राहक सेवा के माध्यम से हवाई यात्रा के संबंध में आपके सभी प्रश्नों का समाधान प्रदान करता है। पुरस्कार और उपलब्धियाँ ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के बाद, बहुत ही कम समय में, आईआरसीटीसी (IRCTC) का वेबसाइट पूरे एशिया महादेश में सबसे बड़ा और सबसे तेज़ी से प्रगति करता इ-कॉमर्स (e-commerce) वेबसाइट बन गया और 2003 में इस वेबसाइट के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग छः लाख थी।http://www.thehindubusinessline.com/ew/2003/12/31/stories/2003123100020100.htm At your doorstep द हिन्दू https://web.archive.org/web/20100824231933/http://www.thehindubusinessline.com/ew/2003/12/31/stories/2003123100020100.htm 24 अगस्त 2010 live आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा जीते हुए कुछ अन्य पुरस्कार हैं: भारत सरकार, पर्यटन के मंत्रालय द्वारा नैशनल टूरिज़्म अवॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। हरियाणा सरकार और भारत सरकार द्वारा 2007-08 संयुक्त रूप नैशनल अवॉर्ड फॉर ई-गवर्नेंस से सम्मानित किया गया। सीएनबीसी (CNBC) द्वारा "सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस पीएसयू (PSU) साइट" के लिए जीनियस ऑफ़ द वेब अवॉर्ड 2007 से सम्मानित किया गया। 9 से 11 फ़रवरी 2008 से मुम्बई में ट्रैवेल एण्ड टूरिज़्म फेयर ऑफ़ इंडिया (टीटीएफ (TTF) एण्ड ओटीएम (OTM) 2008) में सर्वश्रेष्ठ वैल्यू लेज़र प्रोडक्ट क्षेत्र के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिज़्म यूनिट ऑफ़ वेस्ट ज़ोन द्वारा विजेता घोषित किया गया। 2007-08 वर्ष में "सर्वश्रेष्ठ सिटिज़न सेंट्रिक एप्लीकेशन" के लिए नैशनल अवॉर्ड फॉर ई-गवर्नेंस जीता। 12 से 10 फ़रवरी 2007 से मुम्बई में ट्रैवेल एण्ड टूरिज़्म फेयर ऑफ़ इंडिया (टीटीएफ (TTF) एण्ड ओटीएम (OTM) 2007) में सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव प्रोडक्ट क्षेत्र के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिज़्म यूनिट द्वारा विजेता घोषित किया गया। 2007 में "सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट" के लिए सीएसआई (CSI) -निहिलेंट ई-गवर्नेंस अवॉर्ड जीता। 2005 में आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक रिटेल एक्सीलेंस अवॉर्ड जीता। 2003 और 2004 में डेटाक्वेस्ट द्वारा पाथ ब्रेकर अवॉर्ड जीता। भारत सरकार, रेल के मंत्रालय द्वारा मीनी रत्ना कैटगरी-1 से सम्मानित किया गया। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आईआरसीटीसी वेबसाइट भारतीय रेल पर्यटन वेबसाइट श्रेणी:भारत की रेलवे कंपनियां श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ