411 REFERENCE · Wikipedia
मॉनमाउथ किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
250px|thumb|right|मॉनमाउथ किले के अवशेष
मॉनमाउथ किला (Monmouth Castle) एक किला है जो मॉनमाउथ में स्तिथ काउंटी गाँव मॉनमाउथशायर में है और और वेल्स के दक्षिण पूर्व में है। यह पहले श्रेणी की ईमारत है और एक ऐतिहासिक धरोहर भी।मॉनमाउथ कासल, मॉनमाउथ http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-2216-monmouth-castle-monmouth ब्रिटिश लिस्टेड बिल्डिंग्स 31 दिसम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20131005031426/http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-2216-monmouth-castle-monmouth 5 अक्तूबर 2013 dead
मॉनमाउथ किला मॉनमाउथ के बीचोंबीच मॉननाऊ नदी के निकट स्थित एक पहाड़ी पर है और दुकानों व मुख्य रास्तों व चौराहे के पीछे है। किसी ज़माने में एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती किला व इंगलैंड के हेनरी ५ का जन्म स्थान रहा यह किला अंग्रेज़ी गृह युद्ध तक खड़ा रहा जब यह क्षतिग्रस्त हो गया और तिन बार हस्तांतरण के पश्च्यात इसे तोड़ दिया गया ताकि इसकी पुनः किलेबंदी ना की जा सके। १६४७ में आधे गिरने के बाद इस जगह को ग्रेट कासल हाउस द्वारा पुनः उपयोग व निर्माण किया गया जो रॉयल मॉनमाउथशायर रॉयल इंजीनियर्स का मुख्यालय व संग्रहालय बन गया।
शुरूआती नॉर्मन सीमावर्ती किला
thumb|right|मॉनमाउथशायर का नक्शा
नॉर्मन विजय के तुरंत बाद विलियम द कॉन्करर ने अपने तिन भरोसेमंद व्यक्तियों, ह्यूग डी'अवरान्चेस, रोजर डी मोंटगोमेरी और विलियम फिट्जओसबर्न, को चेस्टर, श्रीउस्बरी और हेरेफोर्ड का मुखिया बना दिया।डेविड कारपेंटर, द स्ट्रगल फॉर मास्टरी: ब्रिटेन 1066-1284, पेंग्विन बुक्स, 2004, ISBN 0-140-18824-4, p.110. यह सल्तनतें रक्षकों व सेनानियों को सहायता प्रदान करती थी और वेल्स पर नॉर्मन हमले के लिए आधार प्रदान करती थी। अगली चार शताब्दियों तक नॉर्मन लॉर्डों ने डी और सवर्ण के बिच कई छोटी छोटी मार्चर लॉर्डशिप स्थापित कर दी। सैन्य साहसियों ने वेल्स पर नॉर्मन्डी व अन्य स्थानों से चढाई की, वेल्स के एक हिस्से को लुटा, व इस किले को बेहतर बना कर अपने समर्थकों को भूमि प्रदान की।लिबरमैन मैक्स द मार्च ऑफ़ वेल्स, 1067-1300: अ बोर्डरलैंड ऑफ़ मेडिवल ब्रिटेन 2008 यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेल्स प्रेस 9780708321157
विलियम फिट्जओसबर्न ने मॉनमाउथ किले की स्थापना १०६६ से १०६९ के बिच की व अपने चेपस्टोव स्थित अन्य किलों की भाँती इसे बनवाया।स्टुअर्ट प्रिओर, अ फिऊ वेल पोजिशंड कासल्स: द नॉर्मन आर्ट ऑफ़ वार, तेम्पस, 2006, ISBN 0-7524-3651-1, p.123. यह ऊंचाई पर स्थित होने के कारण मॉननाऊ व वेई नदी पर ध्यान रखने में सक्षम था।जॉन न्युमैन, द बिल्डिंग्स ऑफ़ वेल्स: ग्वेंट/मॉनमाउथशायर, पेंग्विन बुक्स, 2000, ISBN 0-14-071053-1, p.394 यह मुख्यतः मिटटी और लकड़ी से बनी गोलाकार इमारत थी जिसे डोमसडे पुस्तक में शामिल किया गया था।मॉनमाउथ http://www.domesdaymap.co.uk/place/SO5012/monmouth/ ओपन डोमसडे किंग विलियम I ऑफ़ इंग्लैण्ड 2 जनवरी 2012 https://archive.today/20121223121125/http://www.domesdaymap.co.uk/place/SO5012/monmouth/ 23 दिसंबर 2012 dead शुरुआत में मॉनमाउथ वेल्श मार्चेस में एक आम सीमावर्ती किला था जिसका मुखिया मार्चर लोर्ड था व अपने आसपास के ग्रोसमोंट किला, स्केनफर्थ किला, वाईट किला व ऐबर्गावेनी किले की तरह हैसियत रखता था। इस लकड़ी के किले में ११५० से पहले पत्थर का काम किया गया। इसका टावर चेपस्टोव किले के सामान हैमॉनमाउथ कासल http://www.castlewales.com/monmouth.html कासल्स वेल्स 31 दिसम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20120213071733/http://www.castlewales.com/monmouth.html 13 फ़रवरी 2012 dead जो फिट्जओसबर्न के लिए वेई नदी के अंत में सुदूर दक्षिण में बनी थी।
विस्तार व आगे उपयोग
कुछ छोटे समय तक सिमोन डी मोंटफोर्ट, लिसेस्टर के छठे अर्ल, के अधीन रहने के बाद मॉनमाउथ किला एडमंड क्राउचबैक, लैंकस्टर के अर्ल व हेनरी ३ के बेटे के हाथों में १२६७ में चला गया। उन्होंने इस किले को पुनः निर्मित किया व हॉल को बना कर इसे इस स्थान के मुख्य आवास के रूप में तब्दील कर दिया। इसे ग्रोसमोंट के हेनरी, लैंकेस्टर के पहले ड्यूक, ने और सुधारा। उनके समय में ऊँचे टावर के ऊपरी भाग में बड़ी खिड़कियाँ लगाईं गई व नई छत भी शामिल की गई। जैसे जैसे किले के पास शहर बसना शुरू हुआ वैसे वैसे किले के बचाव के लिए शहर के इर्द-गिर्द दीवार व पुल का निर्माण १३वि शताब्दी के अंत में किया गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मॉनमाउथ किला
मॉनमाउथ किला
मॉनमाउथ किला संग्रहालय की अधिकृत वेबसाइट
श्रेणी:मॉनमाउथ