Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चाम लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|वियतनाम के न्हा तरंग के अपने मंदिर के सामने नृत्य प्रस्तुत करतीं हुईं चाम स्त्रियाँ right|thumb|300px|टोकरी बनाने वाली चाम स्त्रियाँ right|thumb|300px|वियतनाम और कम्बोडिया में चाम लोगों के निवास क्षेत्र चाम या 'चम्पा के निवासी' (चाम भाषा : ꨂꨣꩃ ꨌꩌꨛꨩ, Urang Campa ; वियतनामी भाषा : người Chăm या người Chàm, ख्मेर : ជនជាតិចាម) दक्षिणपूर्व एशिया का एक जातीय समूह है। चाम लोग कम्बोडिया के कामपोंग चाम प्रांत तथा केन्द्रीय वियतनाम के फान रंग-थाप चाम, फान थिएत, हो चि मिन्ह नगर तथा अन गिआंग क्षेत्र के बीच के क्षेत्र के निवासी हैं। लगभग 4,000 चाम थाईलैण्ड में भी रहते हैं। वर्तमान समय में कम्बोडिया और वियतनाम के अधिकांश चाम इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं। चाम लोग चम्पा राज्य के मूल निवासी हैं (१७वीं-१८वीं शताब्दी)। ये लोग चाम भाषा बोलते हैं और अन्य आस्ट्रोनेशियन लोगों से इनका निकट सम्बन्ध है। ध्यान दें कि चाम लोगों के अन्य सभी पड़ोसी आस्ट्रोएशियायी भाषाएँ बोलते हैं न कि आस्ट्रोनेशियन। इन्हें भी देखें चम्पा चाम भाषा चाम लिपि बाहरी कड़ियाँ वियतनाम: चाम हिंदुओं का घर श्रेणी:कम्बोडियाई हिन्दू श्रेणी:वियतनाम की मानव जातियाँ