411 REFERENCE · Wikipedia
रामोजी राव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामोजी राव Cherukuri Ramoji rao.png रमा देवी 1961 सन् 2019 में राव चेरूकुरी रामोजी राव y 1936 11 16 पेडाप्रुपुडी, मद्रास प्रैज़िडन्सी, ब्रिटिश भारत (वर्तमान आन्ध्र प्रदेश) y 2024 06 08 1936 11 16 हैदराबाद, तेलंगाना, भारत व्यवसायी मीडिया उद्यमी भारतीय पद्म विभूषण (2016)http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/rajinikanth-awarded-padma-vibhushan-padma-shri-for-priyanka-chopra-ajay-devgn/ Rajinikanth gets Padma Vibhushan; Padma Shri for Priyanka, Ajay Devgn 25 January 2016 The Indian Express 22 March 2018
चेरूकुरी रामोजी राव (16 नवम्बर 1936 - ०८ जून २०२४) भारत के जाने-माने व्यवसायी और मीडिया महारथी थे। उन्हें भारत का 'रुपर्ट मर्डोक' कहा जाता था। वे रामोजी समूह के चैयरमैन थे। रामोजी ग्रुप में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियों रामोजी फिल्म सिटी, मार्गदर्शी चिटफंड, ईनाडू तेलुगु अखबार, ईटीवी नेटवर्क, प्रिया फूड्स, डॉल्फिन हॉटल्स, उषाकिरण मूवीज आदि शामिल है। रामोजी ग्रुप का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। रामोजी राव के पुत्र सुमन ईटीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
रामोजी का जन्म 16 नवम्बर 1936 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार में हुआ।Donthi Praveen December 2014 How Ramoji Rao of Eenadu wrested control of power and politics in Andhra Pradesh https://caravanmagazine.in/reportage/chairman-rao 2019-12-30 द कारवाँ en
रामोजी फिल्म सिटी
रामोजी फिल्म सिटी
right|thumb|300px|रामोजी फिल्म सिटी का एक दृष्य
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद के मुख्य शहर से पच्चीस किलोमीटर पूर्व हयातनगर के निकट विजयवाड़ा रोड पर स्थित है। यह देशी-विदेशी फिल्मकारों और पर्यटकों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है। हर वर्ष करीब दस लाख पर्यटक यहां पर्यटन के लिए आते हैं. सदाबहार उद्यान, कृत्रिम फव्वारे, शानदार होटल्स, मनोरंजन केंद्र आदि रामोजी फिल्म सिटी की खास विशेषता है। रामोजी फिल्म सिटी में एक साथ बीस विदेशी फिल्मों और चालीस देशी फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। यहां 47 साउंड स्टेज हैं। साथ ही, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, आलीशान इमारतें, सेट्स निर्माण के लिए कलाकार और अन्य तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद है। रामोजी फिल्म सिटी के बारे में कहा जाता है कि स्क्रिप्ट लेकर आइये और फिल्म प्रिंट लेकर जाइए। यानी फिल्म प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन की तमाम सुविधाएं एक जगह मौजूद हैं।
रामोजी ग्रुप में हिस्सेदारी
ब्लैक स्टोन के साथ 2200 करोड़ रुपये में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का समझौता हुआ, लेकिन इसके सूचना प्रसारण मंत्रालय की अनुमति मिलनी बाकी है।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1936 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०२४ में निधन
श्रेणी:पद्म विभूषण धारक
श्रेणी:तेलुगु साहित्यकार
श्रेणी:आंध्र प्रदेश के लोग
श्रेणी:साहित्य और शिक्षा में पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता