411 REFERENCE · Wikipedia
बाई यांग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाय यांग zh-hans 白杨 यांग चेंगफांग Bai Yang.jpg 4 मार्च 1920 बीजिंग, चीन 1996 9 18 1920 3 4 y शंघाई, चीन बिंहाई गुयान कब्रिस्तान अभिनेत्री यान्ग मो (बहन) जियांग जुंचावो 2 क्रॉसरोड्सद स्प्रिंग रीवर फ्लोज ईस्टएट थाउजेंड ली ऑफ़ क्लाउड एंड मूनन्यूयॉर्कज़ सैक्रिफाइस
बाय यांग (白杨; ४ मार्च १९२० – १८ सितम्बर १९९६) चीनी फ़िल्म और नाटक अभिनेत्री थीं। वो १९३० के दशक से १९५० के दशक तक देश की लोकप्रिय फ़िल्म अभिनेत्रियों में से एक थीं।शियो झिवेई झान्ग यिंग्जिन Encyclopedia of Chinese Film चीनी फ़िल्म का विश्वकोश https://books.google.com/books?id=XAeGAgAAQBAJ&pg=PA90 २००२ रूटलेज 978-1-134-74554-8 ९० अंग्रेज़ी 11 अप्रैल 2016 https://web.archive.org/web/20191010164639/https://books.google.com/books?id=XAeGAgAAQBAJ 10 अक्तूबर 2019 live वो किन यी, शु शिऊ वेन और झांगरुइफ़ांग के साथ "चार महान नाटक अभिनेत्रियों" में से एक थीं। उनकी प्रसिद्ध फ़िल्मों में क्रॉसरोड्स (१९३७), द स्प्रिंग रिवर फ्लोज ईस्ट (१९४७), एट थाउजेंड ली ऑफ़ क्लाउड एंड मून (१९४७) और न्यूयॉर्कज़ सैक्रिफाइस (१९५५) शामिल हैं।
पूर्व जीवन
बाय यांग का जन्म ४ मार्च १९२० को बीजिंग के एक समृद्ध परिवार में हुआ। उनका मूल नाम यांग चेंगफांग था तथा उपन्यासकार यांग मो उनकी बड़ी बहन थीं।ली लिली शियो होन्ग स्टेफानोव्स्का ए॰डी॰ Biographical Dictionary of Chinese Women: The Twentieth Century, 1912–2000 चीनी महिलाओं का जैविक शब्दकोश: बीसवीं सदी, १९१२-२००० https://books.google.com/books?id=XOGdnCPJSOMC&pg=PA14 २००३ एम॰ई॰ शार्पे 978-0-7656-0798-0 १४–१६ अंग्रेज़ी 11 अप्रैल 2016 https://web.archive.org/web/20161224065749/https://books.google.com/books?id=XOGdnCPJSOMC&pg=PA14 24 दिसंबर 2016 live उनके माता पिता का उसी समय देहान्त हो गया जब वो ११ वर्ष की थीं। उन्होंने ११ वर्ष की आयु में ही होउ यावो के मूक फ़िल्म के सैड सॉन्ग फ्रॉम एन ओल्ड पैलेस (गुगोंग शियाउन) में अभिनय किया जिसका निर्माण लियानहुवा फ़िल्म कंपनी ने किया था। उसके बाद उन्होंने कई वर्षों तक नाटक अभिनेत्री के रूप में काम किया। उन्होंने तियान हान और हॉन्ग शेन के नाटकों सहित विदेशी नाटकों जैसे ऑस्कर वाइल्ड और यूजीन ओ'नील में भी काम किया।
शुरूआती जीवन और चीन-जापान युद्ध
वर्ष १९३६ में, बाय यांग शंघाई में मिंगशिंग फ़िल्म कंपनी में शामिल हुईं। उन्हें शेन शिलिंग की १९३७ की फ़िल्म क्रॉसरोड्स में "चीनी फ़िल्मों के राजकुमार" झावो डैन के साथ मुख्य अभिनय भूमिका मिली। फ़िल्म को बड़ी सफलता मिली और यांग के अभिनय को समालोचकों से प्रशंसा मिली तथा उन्हें अत्यधिक लोकप्रियता भी मिली और मीडिया ने उनकी तुलना ग्रेट गार्बो से की।ये तान झु युन Historical Dictionary of Chinese Cinema चीनी सिनेमा का एतिहासिक शब्दकोश https://books.google.com/books?id=javqwyBe0WoC&pg=PA17 2012 रोमैन & लिटलफ़ील्ड 978-0-8108-6779-6 १७–१८ अंग्रेज़ी
कुछ ही समय बाद द्वितीय चीन-जापान युद्ध शुरु हो गया और शंघाई क्षेत्र में चीनी सिनेमा का भारी नुकसान हुआ। शंघाई पर जापानी कब्जे के बाद वे चोंग्किंग चलीं गयी जो युद्ध के समय चीन की राजधानी थी। युद्ध के आठ वर्षों के समय में उन्होंने केवल तीन फ़िल्मों में काम किया जिसमें पूर्णतः देशभक्ति फ़िल्में चिल्डरन ऑफ़ चाइना (निर्देशक: शेन शिलिंग) और यूथफुल चाइना (निर्देशक सूँ यू) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ४० से अधिक नाटकों में भी अभिनय किया जिनमें से अधिकतर देशभक्तिपूर्ण नाटक थे। वो किन यी, शु शिऊ वेन और झांगरुइफ़ांग के साथ "चार महान नाटक अभिनेत्रियों" में गिनी जाती थीं।
द्वितीय-विश्व युद्ध के बाद
अंगूठाकार|बाय यांग
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बाय यांग पुनः शंघाई आ गयी और अपनी दो सबसे प्रसिद्ध फ़िल्मों एट थाउजेंड ली ऑफ़ क्लाउड एंड मून (शी डोंगशन के निर्देशन में) तथा द स्प्रिंग रीवर फ्लोज ईस्ट (काई चुशेंग और झेंग जुनली द्वारा निर्देशित) में काम किया। ये दोनों ही फ़िल्में द्वितीय विश्व युद्ध की क्षति के बारे में हैं। बाद में उनकी अपने देशभक्त पति द्वारा परित्यक्त एक कारखाने में काम करने वाली महिला जो कारखाने की मालिक बनने का अभिनय उनके जीवन में मील का पत्थर साबित हुआ। फ़िल्म ने चीन के सभी फ़िल्मी कीर्तिमान तोड़कर अपने नाम कर लिये। उन्होंने शी डोंगशन की द सोर्रोस ऑफ़ ए ब्राइड (१९४८) और वु ज़ुगुवांग की टीयर्स ऑफ़ माउंटेन्स एंड रिवर्स (१९४९) में भी अभिनय किया।
बाएँ|अंगूठाकार|द स्प्रिंग रीवर फ्लोज ईस्ट (१९४७), बाय यांग का सबसे प्रसिद्ध अभिनय
उनके वामपंथी सिनेमा में योगदान के लिए बाय यांग को तियानमेन गेट पर चीनी जनवादी गणराज्य द्वारा १ अक्टूबर १९४९ को आमंत्रित किया गया। उसके बाद उनकी नियुक्ति शंघाई फ़िल्म स्टूडियो में हुई और वो चीनी फिल्मवर्कर्स एसोशियेशन एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बनीं। उन्होंने कुछ और फ़िल्मों में भी अभिनय किया जिनमें सान्ग हु की १९५५ की फ़िल्म न्यूयॉर्कज सैक्रिफाइस महत्त्वपूर्ण है। यह फ़िल्म लु शुन की लघु कथा पर आधारित है। यह फ़िल्म काफी सफल रही और चेकोस्लोवाकिया में कार्लोवी वेरी इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टीवल का १९५७ का विशेष ईनाम जीता। वर्ष १९५७ में, दो बड़े नामी समाचार पत्रों द्वारा किये गये सर्वेक्षण में उन्हें चीन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में पाया।
बाय यांग के फ़िल्मी जीवन का अन्त सांस्कृतिक क्रांति के उथल-पुथल वाला रहा। इसके दौरान उनपर काफी अत्याचार हुआ और पांच वर्ष की कारावास की सजा हुई। यद्यपि उनके अन्य साथियों की तरह उनका शारीरिक शोषण नहीं हुआ। १९७० के दशक में उनके पुनर्वास के दौरान उन्होंने १९८९ के टेलीविजन नाटक में सूंग चिंग लिंग का अभिनय किया। इसी वर्ष वो चीनी जनवादी गणराज्य के प्रथम ४० वर्षों १० सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक चुनी गयीं।हुआंग रेन zh:中外電影永遠的巨星 सदाबहार चीनी और विदेशी फ़िल्मी सितारे https://books.google.com/books?id=XhIsBJXlWU4C&pg=PA3 2010 शियवायी पब्लिशिंग 978-986-221-458-9 चीनी 3–29 वर्ष १९९० में,बाय यांग के ६०–वर्ष के फ़िल्मी जीवन को जश्न के रूप में प्रमुख समारोह किया गया।
व्यक्तिगत
बाय यांग का विवाह फ़िल्म निर्देशक जियांग जुंचावो के साथ हुआ जिससे उनके दो बच्चे हुये। उनका १८ सितम्बर १९९६ में ७६ वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें शंघाई के बिंहाई गुयुयान कब्रिस्तान में दफनाया गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Bai Yang बाय यांग
श्रेणी:1920 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९९६ में निधन
श्रेणी:चीनी अभिनेत्री