Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

काज़ीनाग राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

काज़ीनाग राष्ट्रीय उद्यान II बारामूला, जम्मू और कश्मीर, भारत 160 वर्ग किलोमीटर (1.7×109 वर्ग फुट) 1992 काज़ीनाग राष्ट्रीय उद्यान भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारामूला ज़िले में स्थित है। इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अधिसूचित किया गया है। इसका क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर है। सन् 1992 में वाइल्डलाइफ़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया की सलाह पर भारत सरकार ने इस राष्ट्रीय उद्यान को उरी के पास स्थापित किया। यह राष्ट्रीय उद्यान श्रीनगर से लगभग 70 किलोमीटर दूर झेलम नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है।Kazinag National Park, Jammu And Kashmir https://www.exploreourindia.com/kazinag-national-park एक्सप्लोर ऑवर इंडिया 31 अगस्त 2026 काजीनाग राष्ट्रीय उद्यान, जम्मू और कश्मीर जलवायु काज़ीनाग की जलवायु समशीतोष्ण है।National Parks https://kashmirdmc.com/national-parks-jk/ kashmirdmc.com 31 अगस्त 2026 राष्ट्रीय उद्यान यहाँ गर्मियाँ गर्म और सर्दियाँ ठंडी होती हैं और तापमान -20°C से 30°C के बीच रहता है। यहाँ मुख्य रूप से सर्दियों में बर्फ़ और वसंत की शुरुआत में बारिश होती है जबकि गर्मियों में कभी कभी बौछारें पड़ती हैं। यहाँ पक्षियों को देखने के लिए सबसे अच्छा समय मई से सितंबर तक का है और जो लोग स्तनधारी जीव देखना चाहते हैं उन्हें अप्रैल से मई के बीच जाना चाहिए। विशेषता काज़ीनाग राष्ट्रीय उद्यान में वनस्पति और जीव-जंतु पाये जाते हैं जो इसके समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित करते है। इसमें स्तनधारी जीवों की लगभग 20 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से कुछ दुर्लभ या संकटग्रस्त हैं। यहाँ दिखाई देने वाले मुख्य जानवरों की प्रजातियों में मारखोर, हिमालय कस्तूरी मृग, हिमालय भूरा भालू, हिमालयी काला भालू, भारतीय तेन्दुआ, और कश्मीर उड़न गिलहरी शामिल हैं।Kazinag National Park http://www.jkwildlife.com/Files/discover/kazinag.asp जम्मू एंड कश्मीर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट 31 अगस्त 2026 काज़ीनाग राष्ट्रीय उद्यान 30 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170430201717/http://www.jkwildlife.com/Files/discover/kazinag.asp dead इसमें पक्षियों की लगभग 120 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें हिमालयी मोनाल, चीर , सुनहरा बाज़ आदि प्रमुख है। काज़ीनाग में ज़्यादातर पेड़-पौधे देवदार के शंकुधारी जंगल हैं। काज़ीनाग में शंकुधारी वनों की प्रधानता है जिनमें देवदार, पिंद्रौ, भोजपत्र वृक्ष, प्रूनस आदि पाये जाते हैं। इन्हें भी देखें गुलमर्ग वन्य अभयारण्य दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान सालिम अली राष्ट्रीय उद्यान किश्तवार राष्ट्रीय अभ्यारण्य सन्दर्भ श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:बारामूला ज़िला