411 REFERENCE · Wikipedia
सुबोध सरकार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार
सुबोध सरकार बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित एक कविता-संग्रह द्वैपायन ह्रदेर धारे के लिये उन्हें सन् 2013 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp अकादमी पुरस्कार साहित्य अकादमी 11 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160915135020/http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp 15 सितंबर 2016 dead सुबोध सरकार File:Subodh Sarkar सुबोध सरकार 1958 कृष्णनगर, पश्चिम बंगाल, कोलकाता सभापति, बांग्ला कविता अकादेमी, कोलकाता, भारतीय बंगाली भाषा 1958 - अब तक काव्य कविता-संग्रह द्वैपायन ह्रदेर धारे साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित
जीवन परिचय : सुबोध सरकार, कृष्णा नगर, पश्चिम बंगाल में सन 1958 को पैदा हुए. बांग्ला के आधुनिक कवियों में शुमार इनका पहला कविता-संग्रह 70 के दशक में छपा. अब तक तकरीबन 26 से अधिक कविता-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. इसके अलावा अमरीका पर एक यात्रा-वृत्तांत तथा दो अनूदित किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं. सम्पादक, बांग्ला कल्चरल मैगज़ीन, भाषानगर.
कुछ बेहतरीन और चर्चित कविताएँ कई विदेशी जुबानों में अनूदित हो चुकी हैं. साहित्य का सर्वाधिक चर्चित एवं प्रतिष्ठित ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’ सन 2013 में ‘द्वैपायन हृदयेर धारे’ बांग्ला कविता-संग्रह के लिए मिल चुका है. अंतर्राष्ट्रीय कविता महोत्सवों में जैसे ताइवान 1955, जर्मनी, फ्रांस, यूएसए आदि जगहों पर कविता पाठ और कविताओं को लेकर महत्त्वपूर्ण बातें कहीं. Czech 2005/06, जर्मनी से वेस्ट, ऑस्ट्रिया से साउथ, स्लोवाकिया से ईस्ट, और पोलैंड से नार्थ ईस्ट - सेंट्रल यूरोप बॉर्डर की यात्रा एवं IPW के बुलावे पर सन 2007 में ग्रीक आइलैंड का सफर किया. सन 2010 में साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित भारतीय लेखक शिष्ट मण्डल के तहत रूस और टर्की देशों की यात्रायें की. सन 2016-17 में युनिवर्सिटी ऑफ़ लोवा, यूएसए में ‘एशियन अमेरिकन पोएटिक्स’ विषय पर फुल ब्राईट स्कॉलर रहे तथा पोस्ट कोलोनिअल लिटरेचर, इंग्लिश विभाग, लोवा, यूएसए में अध्यापन किया.
पुरस्कार/सम्मान
· शक्ति चट्टोपाध्याय बिनोदन विचित्र पुरस्कार (1977)
· बांग्ला अकादेमी पुरस्कार, पश्चिमबंग बांग्ला अकादेमी (2000)
· साहित्य अकादेमी पुरस्कार, द्वैपायन हृदयादेर धारे, (2013)
· गंगाधर मेहर राष्ट्रीय पुरस्कार, संबलपुर विश्वविद्यालय, (2014)
· नजरुल एवार्ड, कबी संगशाद बांग्लादेश, (2014)
· बंगभूषण, पश्चिम बंगाल सरकार, (2015)
· डी. लिट् उपाधि, गौर बंग, बंगाल, (2015)
कुछ प्रमुख कृतियाँ :
· चन्द्रदोष दवा से ठीक नहीं होता, 1991
· अढ़ाई हाथ मनुष्य, 1992
· मरुभूमि का गुलाब, 1992
· छिः, 1993
· राजनीति न करें, 1997
· अच्छी जगह कहाँ है, 1998
· जेरुसलम से मेदिनीपुर, 2001
· सारे रास्ते रोम नहीं जाते, 2001
· कल्लू, 2002
· मैं किसी का अन्धकार नहीं, 2004
· मणिपुर की माँ, 2005
· जो उपनिषद, वही कुरआन, 2006
· चौदह नम्बर डेड बॉडी, 2008
· लौटा दें मेरे लड़के को, 2011
· लड़कियों के टॉयलेट में क्या कर रहा था, 2014
· सुबोध vs सुबोध, 2015
· प्लेटो से पाउली दाम, 2016
· कविता-समग्र, vol one, 2014
· कविता-समग्र, vol two, 2016
सन्दर्भ
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत बंगाली भाषा के साहित्यकार