411 REFERENCE · Wikipedia
इंदु शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इंदु शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना मई १९९५ में इन्दु शर्मा के असामयिक निधन के बाद उनके नाम पर की गई थी। इसका पंजीकरण मुंबई में हुआ और इसके न्यासी विश्वनाथ सचदेव, राहुल देव एवं नवीन निश्चल हैं। तेजेन्द्र शर्मा इसके सचिव हैं जो स्वर्गीय इंदु शर्मा के पति है। सूरज प्रकाश इसके भारतीय प्रतिनिधि हैं।
इस न्यास का उद्देश्य हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करना है। इसके लिए संस्था द्वारा यूके कथा सम्मान दिया जाता है, स्थानीय गोष्ठियाँ की जाती हैं छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है तथा पुस्तकों का प्रकाशन व अनुवाद का काम किया जाता है।
श्रेणी:यू के कथा सम्मान