Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हेशी गलियारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|इस नक़्शे में चीन का आधुनिक गांसू प्रांत लाल रंग में है; इस प्रांत के मध्य और पश्चिमी हिस्से ऐतिहासिक हेशी गलियारे के हिस्से थे हेशी गलियारा या गांसू गलियारा (चीनी: 河西走廊, हेशी ज़ोऊलांग; अंग्रेजी: Hexi Corridor) आधुनिक चीन के गांसू प्रांत में स्थित एक ऐतिहासिक मार्ग है जो उत्तरी रेशम मार्ग में उत्तरी चीन को तारिम द्रोणी और मध्य एशिया से जोड़ता था। इस मार्ग के दक्षिण में बहुत ऊँचा और वीरान तिब्बत का पठार है और इसके उत्तर में गोबी रेगिस्तान और फिर मंगोलिया के इस क्षेत्र के शुष्क पहाड़ हैं। इस गलियारे में एक के बाद एक नख़लिस्तानों (ओएसिस) की कड़ियाँ मिलती हैं जहाँ छोटे-छोटे क़स्बे हुआ करते थे। यहाँ से गुज़रते व्यापारी और अन्य यात्री इन जगहों पर अपने और अपने घोड़े-ऊँटों के लिए दाना-पानी प्राप्त करते थे और ठहर भी सकते थे।The Rough Guide to China, David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Mark South, Penguin, 2008, ISBN 978-1-84353-872-1, ... With the foothills of the Tibetan plateau, in the form of the Qilian Shan range, soaring up to the south, and a merciless combination of waterless desert and mountain to the north, the road known as the Hexi Corridor offers the only feasible way through the physical obstacles that crowd in west of Lanzhou ... हेशी गलियारे से पश्चिम की और जाने पर रेशम मार्ग तीन उपमार्गों में बंट जाता है - एक राह उत्तर में तियान शान के पर्वतों की ओर और उस से पार आधुनिक किरगिज़स्तान जाती है और बाक़ी दो राहें तारिम द्रोणी के दो तरफ़ जाती हैं। हेशी गलियारे की पूर्वी तरफ़ लान्झू शहर के बाहर के पहाड़ हैं जहाँ से गुज़रकर पूर्व में वेई नदी (渭河, Wei River) की घाटी और चीन पहुँचा जाता था। इन्हें भी देखें उत्तरी रेशम मार्ग गांसू तारिम द्रोणी तियान शान सन्दर्भ 2 श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास श्रेणी:रेशम मार्ग श्रेणी:गांसू