Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुरा, मेघालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तुरा Tura Tura Government College.JPG तुरा सरकारी कॉलेज तुरा India Meghalaya 25.52 90.22 inline, title देश प्रान्त मेघालय ज़िला पश्चिम गारो हिल्स ज़िला ब्लॉक 349 74858 2011 भाषा प्रचलित गारो भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 794001 दूरभाष कोड 03651 ML-08 जलवायु उष्णकटिबंधीय तुरा (Tura) भारत के मेघालय राज्य के पश्चिम गारो हिल्स ज़िले में स्थित एक शहर है।"The Beautiful India - Meghalaya," Syed Amanur Rahman and Balraj Verma, Reference Press, 2006, ISBN 9788184050233"Geographical identity of Meghalaya," D. T. Zimba, Anju Zimba, 1983"Meghalaya, Land and People," Ramamoorthy Gopalakrishnan, Omsons Publications, 1995, ISBN 9788171171460 विवरण तुरा एक पर्वतीय शहर है एवं राज्य के बड़े नगरों में से एक है। तुरा एक घाटी क्षेत्र है जो तुरा पहाड़ियों की तलहटी में तुरा शिखर के ठीक नीचे बसा है। तुरा की जलवायु वर्ष पर्यन्त मध्यम ही रहती है और यहां बड़ी संख्या में अनान्वेषित एवं रोचक स्थान हैं। स्थानीय मान्यतानुसार यहां के स्थानीय देवता दुरामा इन पर्वतों में वास करते हैं। कहते हैं शहर का मूल नाम चुरा था जो ब्रिटिश लोगों के गलत उच्चारण के कारण तुरा हो गया।https://www.jagran.com/news/national-tura-loksabha-constituency-in-meghalaya-11143435.html तुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र दैनिक जागरण 2018-11-27 hi https://web.archive.org/web/20181127193812/https://www.jagran.com/news/national-tura-loksabha-constituency-in-meghalaya-11143435.html 27 नवंबर 2018 live यह नगर निकटतम शहर गुवाहाटी से २२० कि॰मी॰ दूर स्थित है और पश्चिम गारो हिल्स जिले का मुख्यालय भी है। यहां भरपूर हरियाली एवं छोटी छोटी नदियां-नाले प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। यहां की प्रधान भाषाएं गारो, हैजोंग एवं अंग्रेज़ी हैं। नगर में ४ महाविद्यालय और बड़ी संख्या में माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष १९७३ में यह शहर रोमन कैथोलिक डायोसीज़ ऑफ़ तुरा का केन्द्र बनाया गया था। तुरा गारो जनजाति के लोगों का सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक केन्द्र है। राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान, नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान एवं सीजू गुफाएं जाने का मार्ग तुरा से होकर ही गुजरता है। तुरा में बहुत से जलप्रपात और जलधाराएं भी हैं जैसे रोंगबांगडरे, पेलगाडरे और गंडरक फ़ॉल्स, आदि। कई जलधाराएं भी हैं जैसे गनोल रंगोलवरी, नोकमावरी एवं दाचिमा, आदि। पर्यटन तुरा शिखर तुरा पीक या शिखर गारो पर्वतमाला का एक सुन्दर आकर्षण एवं पर्यटन स्थल है। यह शिखर सागर सतह से लगभग ८७२ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस पर्वत से तुरा शहर का विहंगम दृश्य उपस्थित होता है। स्थानीय लोग तुरा ्पर्वत को तुरा शहर का रक्षक और भगवान का निवास स्थान मानते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार तुरा हिल्स शहर और शहरवासियों की रक्षा करती है। तुरा पर्वत के वनों को संरक्षित वन घोषित कर दिया गया है। यहां एक वेधशाला भी स्थित है। सिंचोना की खेती यहां मुख्य तौर पर की जाती है। यहां एक डाक बंगला भी स्थित है। सिजू गुफाएं सिजु गुफ़ाएं एवं पक्षी अभयारण्य गारो पहाड़ियों के बीच स्थित एक अद्भुत प्राकृतिक संरचना है। गुफा में बनी चूना पत्थर की संरचनाएं यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र है। कहते हैं कि ये गुफाएं भारत की सबसे लंबी गुफाओं में से एक हैं जिसके दूसरे छोर का अबतक पता नहीं लगाया जा सका है। सिजू गुआ में प्रवेश के निकट ही चमगादड़ों के समूह मिलते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में डाबोखोल कहा जाता है यानी चमगादड़ों का घर। इन गुफा के अलावा यहां सिजू पक्षी अभयारण्य भी स्थित है जहां पक्षियों की विभिन्न प्रजाति निवास करती है, जिनमें प्राय लुप्त प्रजातियां भी शामिल हैं। चित्रदीर्घा भूगोल एवं जलवायु तुरा की भौगोलोक स्थिति 25.52 N 90.22 E पर है और यहां की सागर सतह से औसत ऊँचाई ३४९ मी॰ (११४५ फ़ीट) है। तुरा, मेघालय (१९५०-१९८५) Yes Yes भारतीय मौसम विभाग"Climatological Information for Tura, Meghalaya", Indian Meteorological Department. Web: . 31.5 35.9 37.2 38.5 39.4 36.9 39.1 36.8 37.2 36.6 34.0 30.7 39.4 23.0 25.2 29.3 31.2 30.1 29.1 28.8 28.8 29.1 28.8 26.6 23.8 11.5 13.4 17.4 20.4 20.7 21.3 22.2 22.1 21.6 19.6 15.9 12.9 2.5 5.0 6.5 10.1 10.6 10.1 12.6 12.6 12.6 10.6 8.1 4.1 2.5 green 8.7 11.0 53.4 147.8 402.8 611.5 628.3 458.8 377.4 210.7 28.5 2.4 आवागमन राज्य की राजधानी शिलाँग यहां से ३२३ कि॰मी॰ दूर है और वहां से यहां तस्क पहुंचने का साधन बसें या हैलिकॉप्टर शटल सेवा है। यहां से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश डालू से लगती है और यहां से मात्र ५० कि॰मी॰ दूर है। राष्ट्रीय राजमार्ग २१७ और राष्ट्रीय राजमार्ग ६२ ईस्ट गारो पर्वत जिले से होकर गुजरते है और सभी कस्बों और जिले के गांवों की मुख्य जीवन रेखा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा, कई राजकीय राजमार्ग इन स्थानों को आपस में जोड़ते है। पर्यटकों को शिलांग और गुवाहाटी से विलियमनगर के लिए आसान साधन मिल सकता है। इन्हें भी देखें पश्चिम गारो हिल्स ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:मेघालय के शहर श्रेणी:पश्चिम गारो हिल्स ज़िला श्रेणी:पश्चिम गारो हिल्स ज़िले के नगर *