Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साउथ डकोटा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumbnail|स्थान साउथ डकोटा (South Dakota) संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में एक राज्य है। 2 नवंबर, 1898 को साउथ डकोटा नॉर्थ डकोटा के साथ एक राज्य बन गया। साउथ डकोटा इन राज्यों से घिरा हुआ है: नॉर्थ डकोटा (उत्तर में), मिनेसोटा (पूर्व में), आयोवा (दक्षिण-पूर्व में), नेब्रास्का (दक्षिण में), वायोमिंग (पश्चिम में), और मोन्टाना (उत्तर-पश्चिम में)। राज्य को मिसोरी नदी ने पूर्व और पश्चिम भागों में विभाजित किया है। पूर्वी साउथ डकोटा अधिकतर आबादी का घर है और इस क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी का उपयोग विभिन्न फसलों को उगाने के लिए किया जाता है। मिसौरी के पश्चिम में पशुपालन प्रमुख कृषि गतिविधि है और अर्थव्यवस्था पर्यटन और रक्षा खर्च पर अधिक निर्भर है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 8,65,454 हैं। इससे इसका सभी राज्यों में स्थान 46वां हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 17वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। सन्दर्भ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य