411 REFERENCE · Wikipedia
सैयद जाफर इमाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सैयद जाफर इमाम (1903 -1979) वे उन चुनिंदा बिहारी मुसलामानों से एक थे जो 1946 में भारतीय संविधान सभा के सदस्य नामित किए गए थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे बिहार सरकार में मंत्री पद पर रहे।
जीवन एवं सफर
सैयद जाफर इमाम का जन्म 1903 में पटना में हुआ था, जिनके पिता का नाम सैयद आले इमाम था। आप बीए की पढ़ाई करने के बाद राजनीति में हिस्सा लेने लगे।
आप मुखर प्रवक्ता होने के कारण 1946 में बिहार असेंबली के सदस्य चुने गए। उसी दौरान उन्हें बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान सभा का सदस्य नामित किया गया। एक कानूदां की हैसियत से संविधान सभा में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद आपको 3 अप्रैल 1952 से 2 अप्रैल 1956 तक राज्य सभा के सदस्य के रूप में चुना गया। बाद में वे 1961 से 1967 तक बिहार की बिनोदानंद झा और कृष्ण वल्लभ सहाय की बिहार सरकार में मंत्री रहे।
सैयद जाफर इमाम ने 1979 में दुनिया को अलविदा कह दिया।