411 REFERENCE · Wikipedia
केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान 180px|center| सार्वजनिक प्रतिष्ठान १९६० IND बंगलुरु, कर्नाटक, भारत विद्युत US$2.35 बिलियन (फिस्कल वर्ष २००७) www.cpri.in
केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (अंग्रेज़ी : सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट, लघु: सी.पी.आर.आई) जो आमतौर पर सी पी आर आई के नाम से जाना जाता है, संप्रति विघुत मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त सोसाइटी है। भारत सरकार द्वारा 1960 में इसकी स्थापना की गई तथा 1978 में स्वायत्त सोसाइटी के रूप में उसका पुनगर्ठन किया गया।
संस्थान का प्रबंध शासी निकाय करता है जिसके सदस्य सरकार, विद्युत उपयोगिताओं, उद्योगों,
शैक्षिणक संस्थाओं आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। सचिव विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार शासी
पिरषद् के अध्यक्ष हैं। संस्थान के मुख्य अधिशासी महानिदेशक हैं, जो शासी परिषद् के सदस्य
सचिव भी हें।
सी पी आर आई वैद्युत शिक्त इंजीनियरी में अनुप्रयुक्त अनुसंधान के लिए कें के रूप में काम
करने के अलावा विद्युत उपस्कर के परीक्षण और प्रमाणीकरण को संपन्न करने के लिए एक
प्रधान निकाय के रूप में कायर्रत है। संस्थान स्थित मानीटरन एवं क्षेत्र निदान, ऊर्जा परीक्षण
तथा वितरण प्रणाली प्रबंधन के अलावा उत्पाद अभिकल्प तथा विकास (डिजाइन एवं डेवलपमेंट) के लिए परामर्श सेवाएँ प्रदान करता है और साथ ही देश के दोनों ताप तथा जल विद्युत संयंत्रों के लिए शेष आयु
निर्धारण/नवीकरण एवं आधुनीनकीकरण अध्ययन तथा आयु विस्तरण अध्ययन संपन्न करता है।
कार्य
अनुसंधान एवं विकास
अपनी अद्यतन संरचना और सुविज्ञता के साथ सी पी आर आई ने देश के विद्युत क्षेत्र को उन्नत योजना, प्रचालन तथा विद्युत प्रणालियों के नियंत्रण के लिए पर्याप्त योगदान दिया है। आंतरिक अनुसंधान व विकास के अलावा, सी पी आर आई सुविज्ञता के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माताओं और अन्य अभिकरणों से प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाओं को स्वीकारता है।
मूल्यांकन और परीक्षण
अंतरराष्ट्रीय मानकों से तुल्य निष्पादन गुणतायुक्त सी पी आर आई सारे भारत में व्याप्त अपनी सात प्रयोगशालाओं में स्विचगियर, फयूजगियर, परिणामित्र, केबिल, संधारित्र जैसे विभिन्न विद्युत उपस्कर, विद्युत रोधक सामग्रियाँ और प्रणालियाँ, संचरण लाइन टावर, द्रव परावैद्युतों तथा अपारंपरिक ऊर्जा युक्तियों के निष्पादन, मूल्यांकन और प्रमाणीकरण पर विशिष्ट सेवाएँ उपलब्ध कराता है।
परामर्श सेवाएँ
सीपीआरआई संचरण और वितरण प्रणालियाँ, विद्युत गुणता, ऊर्जा परीक्षा, चालक कंपन, विद्युत प्रणाली माप यंत्रण, परिणामित्र तेल पुनरवाप्ति, विद्युत प्रणाली अनुप्रयोग के लिए नई सामग्रियाँ, उच्च शक्ति, अत्युच्च वोल्टता तथा संबद्ध क्षेत्रों में सुविज्ञ परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराता है।
गुणता प्रमाणन
सीपीआरआई की प्रयोगशालाएँ आईएसओ/आईईसी/7025 मानकों के मुताबिक परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं की राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) के अंतर्गत प्रत्यायित हैं।
सीपीआरआई को यूरोप के एसटीएल (लघु परिपथ परीक्षण संपर्क) ग्रुप में प्रेक्षक का स्थान प्रदान किया गया है। साथ ही ख्यात अंतराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, जैसे इटली के सीईएसआई, फ्रांस के ईडीएफ और अमेरिका के ईपीआरआई के साथ संस्थान का दीर्घकालीन सहयोग स्थापित है।
सी पी आर आई नेटवर्क
बेंगलूर में स्थित प्रधान कार्यालय के साथ, विद्युत उपस्कर निर्माताओं तथा प्रयोक्ता उद्योगों की जरूरतों की पूर्ति के लिए भारत के विभिन्न भागों में संस्थान की सात अद्यतन अवसंरचनात्मक सुविधाएँ विद्यमान हैं।
विभाग
निदान केबिल तथा संधारित्र प्रभाग
परावैद्युत सामग्री प्रभाग
वितरण प्रणाली प्रभाग
भूकम्प इंजीनियरी एवं कम्पन अनुसंधान केंद्र
वैद्युत उपस्कर प्रौद्योगिकी प्रभाग
ऊर्जा संरक्षण तथा विकास प्रभाग
उच्च शक्ति प्रयोगशाला
उच्च वोल्टता प्रभाग
उपयोगिता स्वचालन अनुसंधान केंद्र
सामग्री प्रौद्योगिकी
यांत्रिक इंजीनियरी
विद्युत प्रणाली
क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला, नोएड़ा
क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला, कोलकत्ता
क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला, गुवाहाटी
लघु पथन प्रभाग
स्विच गियर परीक्षण तथा विकास केंद्र, भोपाल
ताप अनुसंधान केंद्र, नागपुर
अति उच्च वोल्टता अनुसंधान प्रयोगशाला, हैदराबाद
उपयोगिता स्वचालन अनुसंधान केंद्र
सेवा प्रभाग/ अनुभाग
लेखा
प्रशासन
सिविल इंजीनियरी प्रभाग
वैद्युत अनुरक्षण प्रभाग
पुस्तकालय एवं सूचना केंद्र
विपणन प्रचार एवं योजना प्रभाग
सामग्री अनुरक्षण
यांत्रिक अनुरक्षण
राजभाषा अनुभाग
प्रचालन तथा अनुरक्षणर
क्रय
अनुसंधान एवं विकास प्रबंधन
सुरक्षा अनुभाग
प्रशिक्षण
महिला प्रकोष्ठ
बाहरी कड़ियाँ
केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान का जालघरजून 2020 InternetArchiveBot
संस्थान, केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान
श्रेणी:भारत में अनुसंधान संस्थाएँ
श्रेणी:भारत में ऊर्जा