411 REFERENCE · Wikipedia
अविनाशी परीक्षण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2016
विज्ञान और उद्योगजगत में बिना नष्ट किये ही किसी पदार्थ, अवयव या प्रणाली के के गुणधर्म जानने के लिये जो विधियाँ अपनायी जाती हैं, उन्हें अविनाशी परीक्षण (Nondestructive testing) कहते हैं। इसका महत्त्व इस लिये है कि यह समय और पैसा दोनों बचाती है क्योंकि जिस चीज का परीक्षण किया जा रहा है उसे कोई नुकसान नहीं पहुँचता। कुछ प्रमुख अविनाशी परीक्षण विधियाँ ये हैं- अल्ट्रासोनिक, चुम्बकीय-कण, द्रव वेधन (लिक्विड पेनिट्रेशन), रेडियोग्राफिक, रिमोट विजुअल इन्सपेक्शन, भंवर-धारा परीक्षण, तथा लो कोहेरेन्स इन्टरफेरोमेट्री आदि।
श्रेणी:परीक्षण विधि