Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हरिदत्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हरिदत्त (683 ई) भारत के ज्योतिषी एवं गणितज्ञ थे। उन्होने खगोलीय गणनाएँ करने की 'परहित' नामक विधि विकसित की। हरिदत्त के पिता का नाम हरिजी था जो मेवाड़ के जगत सिंह (१६२८ - १६५२) के दरबारी थे। उनके रचित तीन ग्रन्थ थे- 'ग्रहचारनिबन्धन', 'महामार्गनिबन्धन' तथा 'जगद्भूषण'। महामार्गनिबन्धन अभी प्राप्य नहीं है। ग्रहचारनिबन्धन में 'परहित' पद्धति का वर्णन है। जगद्भूषण एक सारणी-ग्रन्थ है। इसमें पाँच अध्याय हैं। इन अध्यायों के अन्त में बड़े-बड़े सारणी (table) हैं। इन सारणियों का उपयोग पञ्चाङ्ग बनाने में किया जाता था। इन सारणियों में हजारों पंक्तियों के संख्यात्मक आंकडे दिये हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अन्त्यन्त बृहद आकार की सारणियों के बावजूद 'जगद्भूषण' बहुत प्रसिद्ध ग्रन्थ था क्योंकि इसकी कम से कम २६ पाण्डुलिपियाँ प्राप्त हुईं हैं।The Table Text Jagadbhūṣaṇa of Haridatta : The First Chapter on the Sun and the Moon इन्हें भी देखें भारतीय खगोलशास्त्र भारतीय गणित गणित का इतिहास श्रेणी:भारतीय ज्योतिष श्रेणी:गणित का इतिहास श्रेणी:केरलीय गणित सम्प्रदाय