411 REFERENCE · Wikipedia
ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी (Aboriginal Australians) ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि और तस्मानिया द्वीप के मूल निवासी हैं। वे कई शाखाओं में संगठित हैं और इनकी अपनी कई मूल भाषाएँ हैं। ब्रिटेन द्वारा उपनिवेशी क़ब्ज़े से पहले वे ऑस्ट्रेलिया में बहुसंख्यक थे। १९७० के दशक तक ऑस्ट्रेलिया की सरकार उनकी सांकृतिक विरासत को नष्ट करने का प्रयास करती रही जिसके अंतर्गत उनके बच्चों को अक्सर माता-पिता से अलग कर के यूरोपीय-शैली की पाठशालाओं में बंदी रखा जाता था। १३ फ़रवरी २००८ में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने औपचारिक रूप से इस समुदाय से क्षमा मांगी। ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी संगीत व कला शैलियाँ अब विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।
== इन्हें भी देखें ==
डिजरीडू
ऑस्ट्रेलिया
== सन्दर्भ ==