Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त Sintra_Arunte-Bronte.jpg सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त जमैका पर्यटन बोर्ड के लिए मॉड्लिंग करता हुई त्रिनिदाद मॉडल और उद्यमी त्रिनिदाद में जन्म लेने वाली महिला अज्ञात सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त त्रिनिदाद की एक महिला मॉडल और उद्यमी है। इस महिला के प्रसिद्ध होने का मुख्य कारण 1972 में जमैका पर्यटन बोर्ड के लिए एक प्रचार पोस्टर में उसके चित्र का शामिल किया जाना है। इस पोस्टर में वह एक गीली नारंगी टी शर्ट पहने हुई थी जिसमें "जमैका" शब्द गहरे अक्षरों में शरीर से चिपका हुआ था। जमैका पर्यटन बोर्ड ने पोस्टर अभियान चलाने के लिए एक अमेरिकी विज्ञापन कंपनी डॉयले डेन (Doyle Dane) को अधिकृत किया था। सिन्त्रा को अभियान के दौरान सात घंटे के लिए पेगासस होटल के आगे खड़े रहना पड़ा था। इस होटल का नाम अब मेरिडियन जमैका पेगासस के नाम से जाना जाता है। सिन्त्रा के प्रसिद्ध होने के और कारण मॉन्टेगो खाड़ी के व्यापारी जॉन मैककोनेल (John McConnell) ने एक नाव को सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त का नाम दिया था। इसी प्रकार से एक घुड़-सवारी के एक मैदान को यह नाम दिया गया था। स्विस घड़ियों की निर्माता कम्पनी राडो ने सिन्त्रा के नाम से एक घड़ी बनाई। यात्रा-सुविधा व्यवसास से सिन्त्रा का जुड़ना वर्तमान में सिन्त्रा त्रिनिदाद की ए०जे०एम (AJM) नामक एक यात्रा-सुविधा प्रबंधन कंपनी का मालिक बन चुकी है जो उसकी मातृभूमि में पर्यटन व्यवसास से जुड़ी है। http://muzilog.com/archives/728 संग्रहीत प्रति 8 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150302140852/http://muzilog.com/archives/728 2 मार्च 2015 dead सन्दर्भ श्रेणी:त्रिनिदाद और टोबैगो के लोग श्रेणी:मॉडल