411 REFERENCE · Wikipedia
माणिक्यलाल वर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माणिक्यलाल वर्मा Manikya Lal Verma.png 4 दिसम्बर 1897 बिजोलिया, भीलवाड़ा 1969 1 14 1897 12 4 y टोंक, चितौड़गढ़ 1952, 1957 संयुक्त राजस्थान के प्रधानमंत्री 1948 - 1949 हीरालाल शास्त्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिन्दू नारायणी देवी 1 पुत्र व 4 पुत्रियां
माणिक्यलाल वर्मा (4 दिसम्बर 1897 - 1969) भारत की संविधान सभा के सदस्य तथा राजस्थान राज्य बनने के पूर्व इसके प्रधानमंत्री थे। इन्होंने 24 अप्रैल 1938 को मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना की थी। वे टोंक से १९५२ में लोकसभा के सांसद चुने गए थे और पुनः १९५७ में चित्तौड़गढ़ से। उन्हें समाज सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा सन १९६५ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
माणिक्यलाल वर्मा ने बिजोलिया किसान आन्दोलन (1897 - 1941 ) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जो विश्व का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला अहिंसक आंदोलन था। इन्होने "मेवाड़ का वर्तमान शासन" नामक पुस्तक की रचना की थी। इन्होंने ही "पंछीडा" शीर्षक से एक गीत लिखा था जिसने आंदोलनरत किसानों में जोश भर दिया था।
उन्होंने सामnती अत्याचारों से मोर्चा लिया और अकथनीय कष्ट झेले। उनका एक पाँव जेल के भीतर और दूसरा बाहर रहा। स्वराज्य आया, तब भी वे चैन से नहीं बैठे। पिछड़ी जातियों को ऊँचा उठाने के लिये रात-दिन भटकते रहे।पीड़ितों के अनन्य सेवक माणिक्यलाल वर्माअक्तूबर 2022 InternetArchiveBot माणिक्यलाल वर्मा की स्मृति में उदयपुर में "माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान" स्थापित किया गया है। https://tad.rajasthan.gov.in/Content/Hindi/tri_introduction.aspx माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर 12 फ़रवरी 2022 12 फ़रवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220212070102/https://tad.rajasthan.gov.in/Content/Hindi/tri_introduction.aspx dead
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
नारायणी देवी वर्मा
श्रेणी:१९६५ पद्म भूषण
श्रेणी:1897 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९६९ में निधन
श्रेणी:राजस्थान के लोग
श्रेणी:सामाजिक कार्य में पद्म भूषण प्राप्तकर्ता