Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रातातुय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Ratatouille home cooked.jpg 250 रातातुय, टमाटर के क्रीम सॉस के साथ परोसा गया रातातुय निस्वाज़ प्रोवाँस-आल्प-कोत दाज़ुर सब्ज़ियाँ (टमाटर, प्याज़, ज़ुकिनी, बैंगन, शिमला मिर्च, लहसुन, मरुआ, सौंफ और तुलसी या तेज़ पत्ते, अजवाइन) कोंफ़ी ब्याल्दी veg रातातुय (fr Ratatouille no) या रातातुय निस्वाज़ (fr Ratatouille Niçoise no) एक पारंपरिक फ़्रांसीसी सब्ज़ी पकवान है, जिसका उद्गम दक्षिण फ़्रांस के प्रोवाँस क्षेत्र में हुआ। यह ग्रामीण प्रोवाँसाल भोजन का भाग है, जहाँ ग्रीष्म की अधिशेष मौसमी सब्ज़ियों को साथ में पकाया जाता है। उन मौसमी सब्ज़ियों को ज़ैतून के तेल में पकाकर रातातुय को तैयार किया जाता है। रातातुय को आमतौर पर टमाटर, प्याज़, लहसुन, ज़ुकिनी, बैंगन और शिमला मिर्च के साथ बनाया जाता है, जिसमें प्रोवाँसाल जड़ी-बूटियों को तड़का जाता है। इनमें तुलसी, मरुआ या सौंफ जैसी ताई जड़ी-बूटियों के साथ-साथ अजवायन, तेज़पत्ते जैसी सूखी जड़ी-बूटियाँ आ सकती हैं। गैलरी File:RatatouilleWithBuckwheat.jpg रातातुय निस्वाज़, कूटू के साथ File:Ratatouille.jpg रातातुय निस्वाज़ ताज़ी जड़ी-बूटियों के साथ File:20170329 ratatouille-debut-cuisson.jpg कच्ची सामग्रियाँ File:20170329 ratatouille-fin-cuisson.jpg धीमी आंच पर उबाला गया और ताज़ी अजमोद से सजाया गया File:Confit byaldi 2.jpg कोंफ़ी ब्याल्दी यह भी देखें शकशूका संदर्भ श्रेणी:फ़्रांसीसी खाना श्रेणी:बैंगन पकवान श्रेणी:सब्ज़ी पकवान