Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, जिसे बोलचाल में और जून 2017 से आधिकारिक रूप में विंडीज बोला जाता है। यह कॅरीबियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली एक बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टीम है जिसे क्रिकेट वेस्ट इंडीज प्रशासित करता है। यह एक समग्र टीम है जिसमें खिलाड़ियों का चयन, 15 मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषी कैरेबियाई क्षेत्रों की एक श्रृंखला से किया जाता है, जिसमें कई स्वतंत्र देश और अधीन क्षेत्र शामिल हैं। 1970 के दशक के मध्य से लेकर 1990 के दशक की शुरुआत तक वेस्टइंडीज टीम टेस्ट और वनडे दोनों रूपों में विश्व में सबसे मजबूत थी। दुनिया के कई महान क्रिकेट खिलाड़ी वेस्टइंडीज की तरफ से आये हैं: गारफील्ड सोबर्स, लांस गिब्स, गॉर्डन ग्रीनिज़, जॉर्ज हेडली, ब्रायन लारा, क्लाइव लॉयड, मैल्कम मार्शल, एंडी रॉबर्ट्स, एल्विन कालीचरण, रोहन कन्हई, फ्रैंक वॉरेल, क्लाइड वॉल्कोट, एवर्टन वीक्स, कर्टली एम्ब्रोस, माइकल होल्डिंग, कोर्टनी वॉल्श, जोएल गार्नर और विवियन रिचर्ड्स को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप दो बार 1975 में और 1979 में, आईसीसी विश्व ट्वेंटी -20 दो बार, 2012 में और 2016 में, आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी एक बार 2004 में और 2016 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप को एक बार जीता है। साथ ही वह 1983 क्रिकेट विश्व कप के और 2004 में अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के उपविजेता थे। वेस्टइंडीज़ दो बार लगातार (1975 और1979) विश्व कप जीतने वाली पहली टीम थीं और वह लगातार तीन विश्व कप फाइनल (1975, 1979 और 1983) में खेली। वेस्टइंडीज ने 2007 क्रिकेट विश्व कप और 2010 आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 की मेजबानी की है। जून 2019 में, 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान, वेस्टइंडीज ने अपना 800 वां एकदिवसीय मैच खेला। == सदस्य देश और अधीन क्षेत्र == वर्तमान टीम इनका प्रतिनिधित्व करती है: संप्रभु राज्य एंटीगुआ और बारबुडा बारबाडोस डोमिनिका ग्रेनेडा गुयाना जमैका सेंट लूसिया संत विन्सेंट और ग्रेनाडाइन्स त्रिनिदाद और टोबैगो संत किट्स और नेविस के क्षेत्र सेंट किट्स नेविस ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश अंगुइला मॉण्टसेराट ब्रिटिश वर्जिन द्वीपसमूह नीदरलैंड के राज्य के देश सिंट मार्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र संयुक्त राज्य वर्जिन द्वीपसमूह == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का आधिकारिक फेसबुक पेज आधिकारिक क्रिकेट वेस्ट इंडीज साइट